फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj violence: In search of the accused of Atala ruckus, two dozen in custody

prayagraj violence :  अटाला बवाल के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, दो दर्जन हिरासत में

Sat, 18 Jun 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

अटाला बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने शनिवार की रात और शुक्रवार को अटाला, रोशनबाग, बख्शी बाजार, खुल्दाबाद, करेली और मिन्हाजपुर इलाकों में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Prayagraj violence: In search of the accused of Atala ruckus, two dozen in custody
Prayagraj News : अटाला इलाके में तैनात फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अटाला ववाल के आरोपियों की तलाश में शुक्रवार की रात और शनिवार दिन में भी ताबड़तोड़ दबिश दी गई। पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टर में बवाल करते नजर आए रहे छह लोग भी इसमें शामिल हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की लोकेशन तथा भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी का आंकड़ा रविवार को 100 पार हो जाएगा। अब तक पुलिस 97 आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा चुकी है। 

विज्ञापन



अटाला बवाल के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने शनिवार की रात और शुक्रवार को अटाला, रोशनबाग, बख्शी बाजार, खुल्दाबाद, करेली और मिन्हाजपुर इलाकों में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ लिया। उन सबसे पूछताछ की जा रही है। पोस्टर मिलान के दौरान छह लोग चिन्हित कर लिए गए। उनकी मोबाइल काल डीटेल्स और लोकेशन के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

Prayagraj violence: In search of the accused of Atala ruckus, two dozen in custody
Prayagraj News : मस्जिद पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की पड़ताल

घटना वाले दिन वे किससे किससे संपर्क में थे। वे किस गाड़ी से घूम रहे थे। उन्हें किसने अटाला आने के लिए बुलाया था?  इन सारे प्रश्नों के बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पोस्टर के आधार पर पहचाने गए आधा दर्जन लोगों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा जो भी लोग पकड़े गए हैं, उनकी भी मोबाइल लोकेशन पता की जा रही है। पुलिस ने अब तक जितने लोगों को जेल भेजा था, उन सबसे साथियों के नाम पूछा था। इसी आधार पर धरपकड़ की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और कॉल डीटेल्स से पता लग जाएगा कि घटना के दिन उनकी लोकेशन क्या थी।


घटना में शामिल होने की पुष्टि के बाद ही उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस मामले में तमाम लोग अभी भी मोबाइल बंद कर फरार हैं। पुलिस को शक है कि ये लोग घटना में शामिल थे। उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है। उनके कई रिश्तेदारों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब तक 97 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। रविवार यह आंकड़ा 100 के पार होने की उम्मीद है। 

Prayagraj violence: In search of the accused of Atala ruckus, two dozen in custody
Prayagraj News : अटाला इलाके में तैनात फोर्स तैनात। - फोटो : अमर उजाला।

अटाला में फोर्स कम की गई, आरएएफ ने आज भी की गश्त 
अटाला में एक हफ्ते पहले हुए बवाल के बाद शुक्रवार को भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया था। सड़कों के साथ साथ गलियों में भी पुलिस की तैनाती, लेकिन शनिवार को माहौल में काफी नरमी दिखी। फोर्स की संख्या में काफी घटा ली गई थी। हालांकि आरएएफ और पीएसी ने आज भी गश्त किया लेकिन बाद में फोर्स को हटा लिया गया था। 


अटाला में शुक्रवार को न सिर्फ भारी संख्या में फोर्स तैनात थी बल्कि गलियों में ड्रोन से भी निगरानी की गई थी। ड्रोन कैमरों से एक एक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी। शाम तक सब कुछ सामान्य होने के बाद फोर्स थोड़ा कम कर दी गई थी। शनिवार को दिन में स्थिति सामान्य होने के बाद दोनों ओर से बेरीकेडिंग हटा ली गई। इसके बाद आरएएफ और पीएसी ने वहां मार्च किया। दोपहर में ही फोर्स को वहां से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा जाने लगा था। पुलिस ने हालांकि गलियों में गश्त जारी रखी लेकिन कल की तरह सख्ती नहीं थी। सीओ सत्येंद्र तिवारी और इंस्पेक्टर खुल्दाबाद ने शाम को भी फोर्स के साथ गश्त की। 

विज्ञापन

Prayagraj violence: In search of the accused of Atala ruckus, two dozen in custody
Prayagraj News : अटाला इलाके में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

कुछ को छोड़कर अटाला की सारी दुकानें खुलीं
अटाला में आठ दिन बाद शनिवार को एक बार फिर रौनक लौटी। शाम तक वहां कुछ दुकानों को छोड़कर सारी दुकानें खुल गईं। नानवेज दुकानों के साथ मिठाई और चाय की दुकानें भी खुल गईं। लोग घरों से बाहर निकलकर बाजार तक गए और खरीदारी की। इस दौरान पुलिस ने भी गश्त की। 


अटाला में पिछले शुक्रवार को बवाल के बाद दुकानें बंद चल रहीं थीं। शुक्रवार शांतिपूर्वक बीत जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार से दुकानें खुलेंगी। दोपहर से दुकानों के शटर उठने शुरू हो गए गए थे। पुलिस ने अटाला जाने वाली रोड के दोनों तरफ बेरीकेडिंग को खोल दिया था। शाम तक वहां तमाम दुकानें खुल गईं और भीड़ भी लगी। चाय की दुकानों तक लोग गए और आपस में बातचीत की।


सीओ और इंस्पेक्टर ने दुकानें खुलने के बाद वहां गश्त की और लोगों से बात की। व्यापारी नेता फय्याज अहमद ने बताया कि काफी दिनों बाद मुहल्ले के लोग रिलैक्स नजर आए। चाय की दुकान पर एक हफ्ते की बंदी के अनुभवों का भी आदान प्रदान हुई। अटाला बवाल में वहां के कुछ दुकानदारों को भी नामजद किया गया था। बस उन्हीं की दुकानों में ताला था। बाकी पूरा बाजार खुला था। अटाला के अलावा रोशनबाग और बख्शी बाजार की सारी दुकानें भी आज खुल गईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed