फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj violence: 31 stone pelters became a challenge for the police, police teams are losing sweat in finding

prayagraj violence : पुलिस के लिए चुनौती बने 31 पत्थरबाज, खोजने में पुलिस टीमों को छूट रहे पसीने

Thu, 23 Jun 2022 05:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 05:50 AM IST
सार

अटाला बवाल मामले में कुल 95 नामजद और 5400 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से खुल्दाबाद थाने में दर्ज एक मुकदमे में 70 जबकि करेली थाने में दर्ज दो मुकदमों में 25 लोग नामजद किए गए थे।

विज्ञापन
prayagraj violence: 31 stone pelters became a challenge for the police, police teams are losing sweat in finding
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला बवाल मामले में नामजद 31 आरोपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। पुलिस टीमें इनकी तलाश में धूल फांक रही हैं। 12 दिन बीतने के बाद भी उनका पता नहीं लगाया जा सका है। इनमें करेली के पार्षद फजल व एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शाह आलम समेत पांच वह आरोपी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उधर, एक अन्य नामजद आरोपी सगीर को खुल्दाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन



अटाला बवाल मामले में कुल 95 नामजद और 5400 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इनमें से खुल्दाबाद थाने में दर्ज एक मुकदमे में 70 जबकि करेली थाने में दर्ज दो मुकदमों में 25 लोग नामजद किए गए थे। अब तक कुल 103 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें से कई नामजद तो कुछ अज्ञात भी शामिल हैं जिन्हें वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन



फिलहाल 32 नामजद आरोपी ऐसे हैं जो 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में खुल्दाबाद व करेली पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी का कहना है कि आरोपियों के हरसंभव ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल वह घर छोड़कर भागे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य के खिलाफ  भी जारी होगा वारंट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस फरार चल रहे कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी वारंट जारी कराने की तैयारी में है। 32 वांछितों में शामिल कुछ अन्य के खिलाफ भी एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। उधर अफसरों का यह भी कहना है कि एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed