फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Vigilance raids the house of IRS accused of taking bribe

प्रयागराज: रिश्वत लेने के आरोपी आईआरएस के घर विजिलेंस का छापा

Tue, 20 Jul 2021 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Jul 2021 11:02 PM IST
सार

  • आईआरएस अफसर के पिता रह चुके हैं इलाहाबाद के डीएम
  • गाजीपुर स्थित अफीम फैक्ट्री के जीएम के तौर पर तैनात शशांक पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ कर्मचारियों संग मिलकर घटिया क्वालिटी की अफीम को बढ़िया बताकर ज्यादा पट्टे जारी करने के लिए प्रति किसान 60 से 80 हजार तक की वसूली की।

विज्ञापन
Prayagraj: Vigilance raids the house of IRS accused of taking bribe
आईआरएस अफसर शशांक यावद पर रिश्वत लेने का आरोप। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

विस्तार

रिश्वत के 16 लाख रुपयों के साथ पकड़े गए आईआरएस अफसर शशांक यादव के कर्नलगंज स्थित घर पर विजिलेंस ने छापा मारा। टीम ने उसके घर पहुंचकर जांच पड़ताल की। माता-पिता से भी आरोपी अफसर के बाबत पूछताछ की। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद टीम लौट गई। 

विज्ञापन


आईआरएस शशांक 17 जुलाई को राजस्थान के कोटा स्थित हैंगिंग ब्रिज टोल नाका के पास 16 लाख रुपयों के साथ पकड़े गए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उनकी गाड़ी से 15 व उनके पर्स से एक लाख रुपये बरामद किए थे। गाजीपुर स्थित अफीम फैक्ट्री के जीएम के तौर पर तैनात शशांक पर आरोप है कि उन्होंने अपने कुछ कर्मचारियों संग मिलकर घटिया क्वालिटी की अफीम को बढ़िया बताकर ज्यादा पट्टे जारी करने के लिए प्रति किसान 60 से 80 हजार तक की वसूली की। उनके पास नीमच की अफीम फैक्ट्री का अतिरिक्त प्रभार भी है। राजस्थान में पकड़े जाने के बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि जांच के लिए अफसर के मूल निवास पर भी टीम पहुंच सकती है। जिसके तहत आखिरकार विजिलेंस की छह सदस्यीय टीम ने उनके म्योर रोड स्थित आवास पर छापेमारी की। यहां अफसर के रिटायर आईएएस पिता महाबीर यादव व उनकी माता मिलीं।

विज्ञापन

 

टीम के सदस्य करीब दो घंटे तक अफसर के मूल निवास पर रहकर जांच पड़ताल करते रहे। हालांकि, इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। इस दौरान कर्नलगंज पुलिस की एक टीम भी मौजूद रही। करीब दो घंटे तक जांच पड़ताल के बाद टीम लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता रह चुके हैं इलाहाबाद के डीएम

शशांक के पिता महाबीर यादव चर्चित आईएएस अधिकारी रहे हैं। जो इलाहाबाद व कौशांबी के डीएम भी रह चुके हैं। मूलत: जौनपुर स्थित मछलीशहर के खेमपुर गांव के रहने वाले महाबीर यादव के दो बेटों में शशांक छोटे हैं। उनके बड़े बेटे संजय यादव बलिया में एएसपी के तौर पर कार्यरत हैं। म्योर रोड पर आलीशान मकान में उनका मकान है। 


कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति

सूत्रों के मुताबिक, आईआरएस अफसर के घर विजिलेंस व पुलिस टीम के पहुंचने पर हड़कंप मचा रहा। आस पड़ोस में रहने वाले भी स्तब्ध थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस टीम ने कुछ लोगों से बात करने की भी कोशिश की लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी होने की बात से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed