{"_id":"5f649bba8ebc3e32af74d048","slug":"prayagraj-video-of-drinking-alcohol-inside-the-police-station-viral-inspector-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : थाने के अंदर शराब पीने का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : थाने के अंदर शराब पीने का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित
Fri, 18 Sep 2020 05:06 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 18 Sep 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
प्रयागराज के शंकरगढ़ थाने के एक दरोगा रजनीश कुमार सिंह को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह थाने में बैठकर शराब पीते नजर आए थे। यह मामला उच्चाधिकारियों के पास तक पहुंचा तो उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। वीडियो में वह एक सिपाही से बातचीत करते सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन
जिसमें कथित तौर पर एक व्यक्ति को दुराचार के मामले में जेल भेजने की बातचीत चल रही थी । उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश भी दिया गया है।