फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Vande Bharat arrived at 9.15 pm instead of 12 noon

Prayagraj : दोपहर 12 बजे की जगह रात सवा नौ बजे पहुंची वंदे भारत, कोहरे के चलते समय की पटरी से उतरीं ट्रेनें

Sun, 28 Dec 2025 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 03:37 PM IST
सार

कोहरे ने वंदे भारत ट्रेन को भी समय के पटरी से उतार दिया है। कुछ दिनों से वंदे भारत की लेट लतीफी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। शनिवार को भी वंदे भारत घंटों लेट रही। दोपहर 12:08 बजे इस ट्रेन को नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंचना था लेकिन पहुंची रात 9:15 बजे। 

विज्ञापन
Prayagraj: Vande Bharat arrived at 9.15 pm instead of 12 noon
वंदेे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे ने वंदे भारत ट्रेन को भी समय के पटरी से उतार दिया है। पिछले कुछ दिनों से वंदे भारत की लेट लतीफी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। शनिवार को भी वंदे भारत घंटों लेट रही। दोपहर 12:08 बजे इस ट्रेन को नई दिल्ली से प्रयागराज पहुंचना था लेकिन पहुंची रात 9:15 बजे। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन की लेट लतीफी को देखते हुए जिन लोगों को इस ट्रेन से वापसी में नई दिल्ली जाना था उसमें से कई लोगों ने अपने टिकट ही निरस्त करा दिए।

विज्ञापन


दरअसल गाड़ी संख्या 22436 वंदे भारत दोपहर 12:08 बजे आने के बाद वाराणसी जाती है। वहां से इसकी वापसी दोपहर तीन बजे गाड़ी संख्या 22435 के रूप में होती है। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन शाम 4:30 बजे रहता है। नई दिल्ली से ही ट्रेन के आने में देरी हो गई। ऐसे में दिल्ली की तरफ जाने वाली वंदे भारत का यहां रात दो बजे के बाद आने का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन


उधर प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंबित रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो वह चार घंटे की देरी से सुबह 11 बजे, रीवा एक्सप्रेस 10:30 घंटे की देरी से शाम 4:45 बजे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5:30 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 6:45 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी दो से आठ घंटे तक विलंबित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed