फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj (Uttar Pradesh) Letest News : Rojgar Sevak killed in professional envy, Desire, two arrested

Prayagraj: व्यावसायिक रंजिश, आशनाई में हुआ रोजगार सेवक का कत्ल, दो गिरफ्तार 

Tue, 05 May 2020 07:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 May 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj (Uttar Pradesh) Letest News : Rojgar Sevak killed in professional envy, Desire, two arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

खीरी के सलैया पहाड़ी के पास एक दिन पहले हुए भट्ठा संचालक सत्येंद्र उर्फ संजय शुक्ला हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने दो साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करते हुए बताया है कि वारदात में कुल पांच लोग शामिल थे। व्यावसायिक रंजिश, आशनाई के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। खीरी के लालतारा गांव निवासी सत्येंद्र की तीन मई की रात सलैया पहाड़ी पर हत्या कर दी गई थी। उसका सिर व धड़ अलग-अलग सलैया पहाड़ी के पास मिला था।

विज्ञापन


मामले में परिजनों ने शक के आधार पर गांव के ही पांच लोगों को नामजद कराया, लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मृतक के मोबाइल पर अंतिम काल पटेरा गांव निवासी अंजनी मिश्रा की थी। पूछताछ करने पर उसने मृतक से बातचीत होने की बात से इंकार कर दिया। मोबाइल देखा गया तो उसमें भी इसका कोई सबूत नहीं मिला। लेकिन गहराई से पड़ताल में पता चला कि उसने मृतक से हुई बातचीत का रिकॉर्ड डिलीट कर दिया था। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने जुर्म कबूल करते हुए पूरी कहानी बयां कर दी।

विज्ञापन

Prayagraj (Uttar Pradesh) Letest News : Rojgar Sevak killed in professional envy, Desire, two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

एक महीने से चल रही थी प्लानिंग

पुलिस के मुताबिक, अंजनी ने पूछताछ में बताया कि इस हत्याकांड की साजिश उसने, खीरी के ही भट्ठा संचालक पंकज मिश्रा के साथ मिलकर रची। उन दोनों के कहने पर हिस्ट्रीशीटर विपुल कोरी व उसके मिर्जापुुर निवासी दो साथियों ने वारदात अंजाम दी। उसने धोखे से मृतक को सलैया पहाड़ी पर बुलाया, जिसके बाद विपुल ने अपने दोनों साथियों संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह भी बताया कि उसे मारने की प्लानिंग पिछले एक महीने से चल रही थी। 

Prayagraj (Uttar Pradesh) Letest News : Rojgar Sevak killed in professional envy, Desire, two arrested
arrest - फोटो : demo pic

हत्यारों की यह थी मृतक से रंजिश
 

पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्या में शामिल तीन आरोपियों की संजय से रंजिश थी। पंकज भी भट्ठा संचालक है, लेकिन संजय के बेहद व्यवहारी व प्रभावशाली होने के कारण उसका व्यवसाय चल नहीं पा रहा था। अंजनी भी जेसीबी आदि चलवाता था, लेकिन मृतक के चलते उसका काम गति नहीं पकड़ रहा था। एक अन्य आरोपी विपुल मृतक से ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती को लेकर रंजिश रखता था। इसी युवती को लेकर एक बार संजय ने उसे बेइज्जत भी किया था। 

विज्ञापन

Prayagraj (Uttar Pradesh) Letest News : Rojgar Sevak killed in professional envy, Desire, two arrested
गिरफ्तार - फोटो : gettty

फंसाना चाहते थे पड़ोसियों को

पुलिस ने बताया कि परिवारवालों की ओर से नामजद कराए गए आरोपियों की अब तक मामले में कोई संलिप्तिता नहीं सामने आई है। दरअसल कुछ दिन पहले मृतक का नामजद आरोपियों से झगड़ा हुआ था। अंजनी व उसके साथियों ने इसी मौके का फायदा उठाया। उन्होंने सोचा था कि हत्या का शक उन्हीं पर जाएगा। ऐसा हुआ भी। जब परिजनों ने शक के आधार पर उन्हें ही नामजद भी कराया, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed