फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Uproar of girl's family for court marriage

प्रयागराज : कोर्ट मैरिज करने पर लड़की के परिजनों का हंगामा

Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Uproar of girl's family for court marriage
marriage - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने कुछ समय पहले अपने एक रिश्तेदार से कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने पति के साथ रहने लगी। यह बात युवती के भाइयों को नागवार गुजरी थी। बुधवार की शाम नखासकोहना में खरीदारी के समय दोनों पक्षों का आमना सामना हुआ तो जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने युवती के भाइयों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


युवती और रिश्तेदार युवक ने कोर्ट मैरिज के बाद हाईकोर्ट से डायरेक्शन भी ले लिया था। बुधवार की शाम युवती अपने पति के साथ नखासकोहना में खरीदारी कर रही थी। उसी समय उसके दो भाई और मां भी वहां पहुंच गए। युवती और उसके पति को देखकर दोनों भाई उन पर धोखेबाजी का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन


युवक ने फोन अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। वहां काफी भीड़ लग गई। पुलिस पहुंची तो युवती के भाइयों ने उन पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए शादी मानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन वे शांत नहीं हुए। शाहगंज प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ धारा 151 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed