फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Underwater surveillance will be done through drones in Mahakumbh, underwater drone will be used for

Prayagraj : महाकुंभ में ड्रोन से पानी के भीतर भी होगी निगरानी, पहली बार होगा अंडर वाटर ड्रोन का इस्तेमाल

Fri, 20 Sep 2024 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 01:16 PM IST
सार

महाकुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के साथ इसकी सुरक्षा पर भी पूरा जोर है। इसके तहत मेला क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में फोर्स तो तैनात रहेगी ही, नदी जल के भीतर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद का कहना है कि पानी के भीतर सुरक्षा के लिए पहली बार कई कदम उठाए जा रहे हैं। नदियों में आठ किलोमीटर लंबी डीप वाटर बैरिकेडिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Prayagraj: Underwater surveillance will be done through drones in Mahakumbh, underwater drone will be used for
पानी के अंदर निगरानी करेगा ड्रोन। - फोटो : adobe stock

विस्तार

महाकुंभ के दौरान पानी के भीतर भी निगरानी के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए पहली बार अंडर वाटर ड्रोन और सोनार लेजर का उपयोग किया जाएगा। वहीं, सतह की निगरानी के लिए स्कूटर ब्रिगेड तैनात की जाएंगी। इनके साथ सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए भी बजट की स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन

महाकुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के साथ इसकी सुरक्षा पर भी पूरा जोर है। इसके तहत मेला क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में फोर्स तो तैनात रहेगी ही, नदी जल के भीतर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद का कहना है कि पानी के भीतर सुरक्षा के लिए पहली बार कई कदम उठाए जा रहे हैं। नदियों में आठ किलोमीटर लंबी डीप वाटर बैरिकेडिंग की जाएगी।

विज्ञापन

डीआईजी पूर्वी जोन पीएसी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि पहली बार जल के अंदर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटना के समय पानी के नीचे जन धन की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए इस बार सोनार रेडियो तरंगों का उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि पहली बार वाटर स्कूटर ब्रिगेड भी मौजूद रहेगी। 25 वाटर स्कूटर मंगाए जाएंगे। इसके लिए सवा छह लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इसके अलावा दो फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन भी बनेंगे। इन्हें संगम और वीआईपी घाट पर बनाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। डीआईजी जोन ने बताया कि उपकरणों की खरीद के लिए एक अक्तूबर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

महाकुंभ में वाटर लेजर शो का होगा आयोजन
 

महाकुंभ-2025 में श्रद्धालु और पर्यटक वाटर लेजर शो का भी आनंद उठा सकेंगे। खास यह कि लेजर शो का आयोजन गंगा और यमुना नदी में पांच स्थानों पर होगा। इसके लिए 21.86 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। आठ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है।
 

2019 कुंभ में संगम तट पर वाटर लेजर शो का आयोजन किया गया था। इसे लेकर श्रद्धालुओं के साथ शहरियों में भी काफी उत्साह रहा। इसे देखते हुए महाकुंभ में इसके विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके तहत पानी का पर्दा खड़ा कर उस पर महाकुंभ से संबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। आधे-आधे घंटे के इस शो का आयोजन कालीघाट, नमामिगंगे घाट, मौजागिरी घाट, बोट क्लब एवं त्रिवेणी दर्शन घाट पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed