फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two arrested for selling fake answer sheets of PET, STF's Varanasi unit caught from examination center at Naini

प्रयागराज: पीईटी की नकली आंसरशीट बेचते दो गिरफ्तार, एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने नैनी स्थित परीक्षा केंद्र से पकड़ा

Wed, 25 Aug 2021 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 12:49 AM IST
सार

एसटीएफ वाराणसी यूनिट को सूचना मिली थी कि नकली आंसरकी बेचकर कुछ लोग अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रहे हैं। इस पर एक टीम ने नैनी के चकदाऊद नगर स्थित लक्ष्मी देवी कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंचकर दो लोगों को पकड़ा। मोबाइल देखने पर इसमें नकली आंसरकी मिली, जिसे ब्रॉडकॉस्ट के जरिए अन्य लोगों को भेजा गया था। थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि उनके मोबाइल में मिली आंसरकी नकली है। इसे असली बताकर वह 10-10 हजार में बेचकर अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रहे थे। दोनों ने खुद को रवि प्रकाश गौतम निवासी भिदुना, थाना मीरगंज जनपद जौनपुर और मनीष जायसवाल निवासी दसिया भानपुर, थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया।

विज्ञापन
Prayagraj: Two arrested for selling fake answer sheets of PET, STF's Varanasi unit caught from examination center at Naini
पीईटी की नकली आंसरशीट बेचते हुए गिरफ्तार किए गए युवक। - फोटो : prayagraj

विस्तार

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की नकली आंसरकी बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ वाराणसी इकाई ने उन्हें नैनी स्थित परीक्षा केंद्र के पास से पकड़ा। दोनों व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी आंसरकी बेचकर अभ्यर्थियों को ठगने में लगे थे। उनके खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट को सूचना मिली थी कि नकली आंसरकी बेचकर कुछ लोग अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रहे हैं। इस पर एक टीम ने नैनी के चकदाऊद नगर स्थित लक्ष्मी देवी कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंचकर दो लोगों को पकड़ा। मोबाइल देखने पर इसमें नकली आंसरकी मिली, जिसे ब्रॉडकॉस्ट के जरिए अन्य लोगों को भेजा गया था। थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि उनके मोबाइल में मिली आंसरकी नकली है। इसे असली बताकर वह 10-10 हजार में बेचकर अभ्यर्थियों को ठगने का काम कर रहे थे। दोनों ने खुद को रवि प्रकाश गौतम निवासी भिदुना, थाना मीरगंज जनपद जौनपुर और मनीष जायसवाल निवासी दसिया भानपुर, थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया। यह भी बताया कि इस काम में उनके साथी रोहित, आनंद और अंकुर भी शामिल हैं। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला कि पकड़े गए दोनों आरोपी भी परीक्षा में शामिल होने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 

रात एक बजे से ही शुरू हो गया था खेल

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि नकली आंसरकी बेचकर ठगी करने का खेल रात एक बजे से ही शुरू हो गया था। आनंद ने रात एक बजे मनीष जायसवाल के मोबाइल पर आंसरकी भेजी थी। इसी तरह रोहित ने रविप्रकाश गौतम को सुबह पांच बजे के करीब आंसरकी भेजी। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपियों ने यह भी बताया कि दोनों ने पूर्व में भी परीक्षाओं में इसी तरह नकली आंसरकी बेचकर ठगी करने की बात कबूली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed