फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Truck collides with vehicle filled with migrant laborers, one killed, 14 injured

प्रयागराजः प्रवासी मजदूरों से भरे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 14 घायल

Sun, 17 May 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात घूरपुर के इरादतगंज फ्लाईओवर पर प्रवासी मजदूरों से भरे वाहन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 कामगार घायल हो गए।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के समोपुर खुर्द, सराय ख्वाजा निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा (33) पुत्र स्वारथ पुणे में एक फैब्रिकेशन कंपनी में काम करता था। लॉक डाउन में काम बंद हो गया तो उसके साथ सभी मजदूर चंदा जुटाकर एक मिनीभार वाहन से जौनपुर के लिए निकले। शुक्रवार की देर रात घूरपुर के इरादतगंज फ्लाईओवर पर शहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनीभार वाहन  में आगे बैठे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मजदूर सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  दिनेश कुमार (28) निवासी मछली शहर, संजय सिंह (32), पट्टी जौनपुर, राजकुमार पाल (32), राम प्रकाश पाल (25), सिंकदर यादव (30), शिव पूजन यादव (35), जगन्नाथ (27) निवासी मोलनपुर, जौनपुर, विजय कुमार (23), सराय ख्वाजा जौनपुर, दिलकुश (30) भवानिका देवरिया जौनपुर, मनोज कुमार (25), सराय ख्वाजा जौनपुर, चंद्र भान (25) मलवार सिद्धार्थ नगर, मिनी भार वाहन चालक ओंकार (29) निवासी बलरामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मजदूरों को एसआरएन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed