फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Tricolor yatra came out with the chants of Vande Mataram and Bharat Mata

प्रयागराज : वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष के साथ निकली तिरंगा यात्रा 

Sat, 11 Dec 2021 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 10:33 PM IST
सार

संघ के अमृत महोत्सव आयोजन समिति की तरफ से दो स्थानों से निकाली गई यात्रा। डेढ़-डेढ़ किमी के दो तिरंगा लेकर सुभाष चौराहे पहुंचे स्वयंसेवक, हुई भारत माता की आरती।

विज्ञापन
Prayagraj: Tricolor yatra came out with the chants of Vande Mataram and Bharat Mata
Prayagraj News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को सिविल लाइंस आरएसएस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सुभाष चौराहे पर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। अमर उजाला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष के साथ शनिवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अमृत महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई यात्रा में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग आदि भी शामिल हुए। दो अलग-अलग स्थानों से निकली यात्रा का सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में संगम हुआ। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों का सड़क किनारे कतार में खड़े आम शहरियों एवं व्यापारियों ने भी स्वागत किया। यात्रा निकलने के दौरान तकरीबन वैसा ही माहौल बन गया जैसा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर रहता है। 

विज्ञापन


तय शुदा कार्यक्रम के तहत यात्रा तीन बजे पत्थर गिरजा से शुरू हुई। इसका नेतृत्व संघ के डा. राम गोपाल और वीर कृष्ण ने किया। इसी तरह एक दूसरी यात्रा सीएमपी डिग्री कालेज के सामने से संघ के उत्तर भाग के डा. एसपी सिंह एवं शिव प्रकाश के नेतृत्व में निकली। दोनों ही यात्रा में डेढ़-डेढ़ किलोमीटर के तिरंगा ध्वज लेकर लोग कतार वद्ध चले। संगमनगरी की सड़कों पर इनता बड़ा ध्वज देखना लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा।

विज्ञापन

Prayagraj: Tricolor yatra came out with the chants of Vande Mataram and Bharat Mata
Prayagraj News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को सिविल लाइंस आरएसएस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सुभाष चौराहे पर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। अमर उजाला। - फोटो : प्रयागराज
जमकर लगाए गए जयकारे
इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे करने से लोग खुद को नहीं रोक सके। सुभाष चौराहे पर तिरंगा यात्रा आने के बाद सामूहिक रूप से भारत माता की आरती की गई। इस दौरान यहां एक सभी भी हुई। सभा में लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया गया। यहां वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भटनागर ने आजादी के आंदोलन में प्रयाग के पत्रकारों की भूमिका का स्मरण किया।

उन्होंने प्रयागराज (तब इलाहाबाद) से प्रकाशित राष्ट्रवादी अखबार स्वराज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के इतिहास में शायद यह अकेला अखबार था, जिसके चार संपादकों को काला पानी की सजा हुई। वर्ष 1907 में शांति नारायण भटनागर द्वारा प्रकाशित स्वराज अखबार महज ढाई वर्ष निकला। उसके कुल 75 अंक निकले और अखबार के सभी आठों संपादकों को कठोर कारावास की सजा मिली।

इस अवसर पर ईश्वर शरण डिग्री कालेज के प्राचार्य एवं अमृत महोत्सव आयोजन समिति के डा. आनंद शंकर सिह ने 1857 के योद्धा मौलवी लियाकत हुसैन का स्मरण किया। कहा कि उनके  नेतृत्व में तब इलाहाबाद दस दिनों तक अंग्रेजों से आजाद रहा। इस दौरान भारत छोड़ो आंदोलन के किशोर शहीद रमेश दत्त मालवीय और अब्दुल मजीद को भी उन्होंने याद किया। कार्यक्रम में वाराणसी से आए कानून महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र जायसवाल, शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार, आशीष मोहन, डा. पीयूष, घनश्याम आदि मौजूद रहे। इस दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed