फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: To save Magh Mela from Omicron crisis, pilgrims worshiped

प्रयागराज : ओमिक्रॉन संकट से माघ मेला को बचाने के लिए तीर्थपुरोहितों ने की आराधना

Thu, 30 Dec 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 09:52 PM IST
सार

माघ मेला के लिए संतों- भक्तों के शिविर बसने लगे हैं। भूमि आवंटन के बाद आचार्यबाड़ा, दंडी बाड़ा और खाक चौक के संत शिविर लगाने के लिए रेती पर पहुंचने लगे हैं। खाक चौक में तपस्वीनगर में अन्नक्षेत्र खुल गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: To save Magh Mela from Omicron crisis, pilgrims worshiped
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

संगम की रेती पर संतों-भक्तों के समागम के रूप में बसने वाले माघ मेले के लिए गंगा पर पांच पांटून पुल बनकर तैयार हो गए हैं। इसी के साथ माघ मेले में संतों के शिविरों को बसाने का श्रीगणेश हो गया है। तपस्वीनगर में अन्नक्षेत्र भी खुल गए हैं। इसी के साथ रेती पर संतों की टोलियां धूना रमाने लगी हैं। बृहस्पतिवार को तीर्थपुरोहितों की सबसे बड़ी संस्था प्रयागवाल सभा ने संगम पर भूमि पूजन कर निर्विघ्न मेला के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। 

विज्ञापन


माघ मेला के लिए संतों- भक्तों के शिविर बसने लगे हैं। भूमि आवंटन के बाद आचार्यबाड़ा, दंडी बाड़ा और खाक चौक के संत शिविर लगाने के लिए रेती पर पहुंचने लगे हैं। खाक चौक में तपस्वीनगर में अन्नक्षेत्र खुल गया है। इसी के साथ संतों-भक्तों के लिए अन्नक्षेत्र में प्रसाद वितरण शुरू हो गया है। इसी के साथ तैयारियां तेज हो गई हैं। पीडब्ल्यूडी ने सेक्टरवाइज मेला क्षेत्र में उस पार पहुंचने के लिए गंगा पर पांच पांटून पुलों का निर्माण पूरा कर लिया है।

विज्ञापन

मां गंगा से की गई सामूहिक प्रार्थना
इसी के साथ रेती पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच कल्पवासियों को बसाने और निर्विघ्न मेला के लिए प्रयागवाल सभा की ओर से त्रिवेणी तट पर मां गंगा का पूजन किया गया। प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष डॉ. चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया गया। इस दौरान तीर्थपुरोहितों ने मां गंगा से सामूहिक रूप से प्रार्थना की कि माघ मेला में किसी तरह का संकट न आने पाए।

तीर्थपुरोहितों ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे से मेले को बचाने के लिए भी मां गंगा से गुहार लगाई। गंगा पूजन के मौके पर मधु चकहा, राजेंद्र पालीवाल, राजेश तिवारी, गोपाल मिश्र, संतोष भारद्वाज, अमरनाथ तिवारी, प्रदीप पांडेय, आनंद पांडेय,विराट मिश्र, रितुराज मिश्र, धनश्याम शर्मा, गोपेश्वर पांडेय, नरहरि पांडेय, आशु त्रिपाठी, उत्सव पाठक, ब्रम्हानंद तिवारी, बृजेश पांडेय, शिवकांत पांडेय, श्रीकांत पांडेय, दीपू शास्त्री,रवि मिश्र समेत तमाम तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed