{"_id":"62374c305041ba768363c015","slug":"prayagraj-three-killed-in-tavera-and-tempo-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : टवेरा और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : टवेरा और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Sun, 20 Mar 2022 09:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:15 PM IST
सार
लालगोपालगंज से सवारी भरी टेंपो शहर जा रही थी। दूसरी ओर टवेरा एक अधिकारी को लेकर प्रयागराज से लखनऊ जा रहा था। इस दौरान टवेरा चालक जैसे ही रेरुआ चौराहे के पास पहुंचा कि टेंपो से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को इलाके के रेरुआ चौराहे के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले जाया गया। कई की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लालगोपालगंज से सवारी भरी टेंपो शहर जा रही थी। दूसरी ओर टवेरा एक अधिकारी को लेकर प्रयागराज से लखनऊ जा रहा था। इस दौरान टवेरा चालक जैसे ही रेरुआ चौराहे के पास पहुंचा कि टेंपो से भिड़ंत हो गई। इस दौरान टेंपो में सवार शीलू (45) पत्नी काशी प्रसाद निवासी मुन्नौवरपुर थाना नवाबगंज, श्याम नारायण मिश्र(50) पुत्र इंद्रालाल निवासी जोखू का पुरवा थाना महेंशगंज प्रतापगढ़ व अंशू निवासी नवाबगंज की मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान टवेरा चालक वाहन समेत भाग निकला। इसी तरह नवाबगंज के चौराहे पर आमने सामने बाइक की भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गए। दुबे का पूरा गांव निवासी अशोक कुमार द्विवेदी व राजेश कुमार दुबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन