फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Thieves blew away five lakh cash from shopping malls in Civil Lines, stickers found on CCTV cameras

प्रयागराज : सिविल लाइंस में शॉपिंग मॉल से पांच लाख नगदी ले उड़ा चोर, सीसीटीवी कैमरों पर लगे मिले स्टीकर

Sun, 12 Dec 2021 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 11:16 PM IST
सार

सिविल लाइंस में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर एकलव्य चौराहे के पास सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल स्थित है। मैनेजर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात भी मॉल बंद कर सभी घर चले गए थे। सुबह कर्मचारी पहुंचे तो शटर टेढ़ा देख उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Prayagraj: Thieves blew away five lakh cash from shopping malls in Civil Lines, stickers found on CCTV cameras
chori - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के सबसे पॉश कहे जाने वाले सिविल लाइंस स्थित सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल से पांच लाख नगद चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी सुबह होने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से पहले मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्टीकर लगा दिया गया था। साथ ही छत से मफलरों के जरिए बनाई गई रस्सी लटकी मिली। फिलहाल देर रात तक पुलिस चोर का सुराग नहीं हासिल कर पाई थी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर एकलव्य चौराहे के पास सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल स्थित है। मैनेजर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात भी मॉल बंद कर सभी घर चले गए थे। सुबह कर्मचारी पहुंचे तो शटर टेढ़ा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर वह भी आ गए और भीतर पहुंच तो देखा कि काउंटर में रखी तीन लाख नगदी गायब थी। जानकारी पर पुलिस आ गई।

विज्ञापन

छत से लटकती मिली मफलरों से बनाई गई रस्सी
मौके पर जांच पड़ताल के दौरान मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्टीकर चिपके मिले। यह वह स्टीकर थे जो गारमेंट पर मूल्य के लिए लगाए जाते हैं। पुलिस छत पर पहुंची तो मफलरों के सहारे बनाई गई रस्सी नीचे तक लटकती मिली। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया लेकिन खोजी कुत्ता भी इधर उधर ही टहलता रहा। फिलहाल देर रात तक चोर का सुराग पुलिस हासिल नहीं कर पाई थी। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

दूसरे काउंटर में सुरक्षित मिले तीन लाख रुपये
इस मामले में एक खास बात यह रही कि जिस काउंटर से नगदी चोरी हुई, उसके बगल स्थित काउंटर में रखे तीन लाख रुपये सुरक्षित मिले। पुलिस यह देखकर हैरान रह गई। रात में ड्यूटी पर मौजूद गार्ड से पूछताछ की गई तो वह भी कुछ नहीं बता पाया। फिलहाल पुलिस देर रात तक जांच में जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed