Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The world is following the Constitution whose foundation was laid in Prayagraj.

Prayagraj : प्रयागराज में रखी गई जिस संविधान की नींव, उसका दुनिया कर रही अनुसरण

Wed, 26 Nov 2025 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Nov 2025 03:30 PM IST
सार

प्रयागराज में जिस संविधान की नींव रखी गई, अब उसे दुनिया के कई देश फॉलो कर रहे हैं। लोग कहते थे कि भारत के संविधान के कई अंश दूसरे देशों के संविधान से लिए गए लेकिन पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय ने जिस तरह से भारतीय संविधान की व्याख्या की है।

विज्ञापन
Prayagraj: The world is following the Constitution whose foundation was laid in Prayagraj.
संविधान - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रयागराज में जिस संविधान की नींव रखी गई, अब उसे दुनिया के कई देश फॉलो कर रहे हैं। लोग कहते थे कि भारत के संविधान के कई अंश दूसरे देशों के संविधान से लिए गए लेकिन पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय ने जिस तरह से भारतीय संविधान की व्याख्या की है, उससे हम फॉलोवर नहीं बल्कि लीडर बन चुके हैं। पूरी दुनिया में हमारे संविधान का डंका बज रहा है।भारत के संविधान की आधारशिला प्रयागराज में ही रखी गई थी। भले ही मोती लाल नेहरू की अध्यक्षता वाली कमेटी की ओर से तैयार किया गया संविधान का पहला ड्राफ्ट अंग्रेजी हुकूमत ने निरस्त कर दिया लेकिन आगे चलकर उनके पुत्र पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संविधान की जो प्रस्तावना प्रस्तुत की, उसमें पहले ड्राफ्ट के भी कई अंश शामिल किए गए।

विज्ञापन


वर्ष 1927 में यहां साइमंड कमीशन आया और भारतीयों से पूछा गया कि वे कैसा संविधान चाहते हैं। हालांकि, उस वक्त साइमंड कमीशन का जबर्दस्त विरोध हुआ था। इसके बाद वर्ष 1928 में प्रयागराज से जुड़े विश्व विख्यात अधिवक्ता मोती लाल नेहरू की अध्यक्षता में संविधान का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया गया।भारत के संविधान में मोती लाल नेहरू कमेटी के ड्राफ्ट के भी कई अंश शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


पहले ड्राफ्ट में ‘मूल अधिकार और आर्थिक कार्यक्रम’ का प्रस्ताव था जबकि मूल संविधान में इसे दो भागों में विभाजित कर दिया गया, जिन्हें ‘मूल अधिकार’ और ‘नीति निर्देशक तत्व’ कहा गया। इसी तरह पहले ड्राफ्ट के कई महत्वपूर्ण अंश मूल संविधान में शामिल किए गए थे। -प्रो. जय शंकर सिंह (लेखक: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि संकाय के डीन रहे और वर्तमान में राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लाॅ, पंजाब के कुलपति हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed