प्रयागराजः मिर्जापुर से सामान लादकर बांदा जा रहा स्टीमर गंगा में समाया, कर्मचारियों ने कूदकद बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर से पुल निर्माण से संबंधित करोड़ों का सामान लादकर प्रयागराज होते हुए बांदा की ओर जा रहा राज्य सेतु निगम का एक स्टीमर गंगा के बहाव में डेढ़ा होकर धंस गया है। तकनीकी खराबी के कारण यह स्टीमर अरैल में तीन दिन से फंसा था।
कहा जा रहा है कि गंगा में कटान और बहाव अधिक होने की वजह से सामान समेत धंस गया। बृहस्पतिवार को गंगा में धंसे स्टीमर को पीडब्ल्यूडी के तकनीकी दल की मदद से निकालने की कोशिशें शुरू हुईं, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी।
मिर्जापुर से राज्य सेतु निगम के निर्माण संबंधित सामान लादकर एक स्टीमर प्रयागराज होते हुए बांदा की ओर जा रहा था। सोमवार को नैनी के अरैल में चक्र माधव मंदिर के सामने तकनीकी खराबी की वजह से खड़ा कर दिया गया था। सेतु निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि स्टीमर का क्लच प्लेट खराब होने से स्टीयरिंग काम नहीं कर रही थी।
राज्य सेतु निगम का स्टीमर मिर्जापुर से बांदा की ओर जा रहा था। तीन दिन पहले अरैल में तकनीकी खराबी की वजह से खड़ा कर दिया गया था,लेकिन वहीं पर धंस गया। स्टीमर को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कड़ेदीन यादव, जल पुलिस प्रभारी, प्रयागराज।