प्रयागराजः तस्करों से बेशकीमती दोमुंहा सांप बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरगढ़ के जंगली इलाकों में कई प्रकार के प्रतिबंधित और विलुप्त प्राय जीव पाए जाते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों की टीम में शामिल एक स्थानीय संपेरे बृजेशनाथ ने भारतीय वन्य जीव संरक्षण की अनुसूची में शामिल प्रतिबंधित दोमुंहा सांप पकड़ा है। तस्करों की टीम सांप को नेपाल के रास्ते चीन भेजने की योजना बना रही है। सूचना पर एसओ शंकरगढ़ भुवनेश चौबे ने टीम के साथ कपारी मोड़ के पास से एक टवेरा गाड़ी को पकड़ा।
पुलिस ने मौके से शाबिर अंसारी निवासी तूरपट्टी कुशीनगर, अजीत मौर्या निवासी मलाक हरहर सोरांव, बृजेशनाथ निवासी शंकरगढ़, नन्हीनाथ निवासी शंकरगढ़, संजय सिंह निवासी सुलेमसराय, आशुतोष कुशवाहा निवासी उमरपुर नीवां और राजेश कुमार निवासी करीमुद्दीनपुर गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक प्रतिबंधित दोमुंहा सांप, वजन करने की छोटी मशीन और टवेरा गाड़ी बरामद हुई। एसओ भुवनेश चौबे ने बताया कि दोमुंहा सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ कीमत है। भारतीय बाजारों में इसे 50 लाख में बेचा और खरीदा जाता है। चीन में स्थानीय पद्धति से इस सांप से कैंसररोधी दवा और शक्तिवर्धक दवाएं बनाई जाती हैं, इसी कारण यह इतना कीमती है। तस्करों के गिरोह में कई और लोगों के नाम पता चले हैं। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।