फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The light and sound show of Chandra Shekhar Azad Park will resonate with the songs of freedom

प्रयागराज : आजाद पार्क के लाइट एंड साउंड शो में गूंजेंगे आजादी के गीत, धर्म, संस्कृति संग कुंभ गाथा भी

Thu, 30 Dec 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 12:54 AM IST
सार

एडवायजरी बोर्ड की बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल ने रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि नए यमुना पुल के निकट काली मंदिर के पास लाइट, एसआरएन अस्पताल तिराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था स्मार्ट सिटी कंपनी करे।

विज्ञापन
Prayagraj: The light and sound show of Chandra Shekhar Azad Park will resonate with the songs of freedom
Prayagraj News : स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की मीटिंग में मौजूद सांसद व अन्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

स्मार्ट सिटी कंपनी एडवायजरी फोरम की आठवीं बैठक में बुधवार को चंद्र शेखर आजाद पार्क में प्रस्तावित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम को जल्द शुरू करने पर जोर रहा। सांसद, महापौर, विधायक शहर उत्तरी के सुझाव पर इस शो में आजादी के गीत गूंजेंगे। साथ ही प्रस्तुतियों में धर्म, अध्यात्म, संस्कृति संग कुंभ की गाथा को भी शामिल किए जाने की बात कही गई। 

विज्ञापन


एडवायजरी बोर्ड की बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल ने रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि नए यमुना पुल के निकट काली मंदिर के पास लाइट, एसआरएन अस्पताल तिराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था स्मार्ट सिटी कंपनी करे। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बाइक शेयरिंग स्टेशन और ओपेन एयर जिम की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया, जिसे बैठक में स्वीकार किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सीईओ नगर आयुक्त रवि रंजन ने सदस्यों का स्वागत कर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी स्मार्ट सिटी एसके सिन्हा ने योजनाओं के क्रियान्वयन तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को अपग्रेड करने समेत अन्य कार्यों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर लगेंगे बोर्ड
सदस्यों ने स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ नगर आयुक्त से कहा कि सभी मुख्य चौराहों और स्थानों पर ऐसे बोर्ड लगाए जाएं जिन पर मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों, होटल, अस्पताल, स्टेशनों आदि की जानकारी अंकित हो। साथ ही उन चौराहों पर विशेष रूप से सूचना पट, संकेतक लगाए जाएं, जहां से पर्यटकों गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो। 

मोती पार्क में पार्किंग का मुद्दा फिर उठा
विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्द्धन बाजपेयी ने मानसरोवर के निकट भूमिगत पार्किंग के निर्माण का मुद्दा जोरदारी से उठाया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि कई बार के प्रस्ताव और सुझाव के बाद भी इस दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। अफसरों ने इस कार्य को योजना में शामिल करने का भरोसा दिलाया है। अन्य क्रियाशील कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed