{"_id":"5e8a369e8ebc3e72b32cfa5d","slug":"prayagraj-the-killers-of-the-former-head-and-niece-of-the-deceased-were-also-injured-by-the-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः पूर्व प्रधान व मृतक की भतीजी भाभी को भी हत्यारों ने किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः पूर्व प्रधान व मृतक की भतीजी भाभी को भी हत्यारों ने किया घायल
Mon, 06 Apr 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
करेली के बख्शीमोढ़ा गांव में लौटन निषाद को मौत के घाट उतारने वालों ने पूर्व प्रधान पर भी हमला किया था। हमलावरों ने लौटन की भाभी व भतीजी को लाठी डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। वारदात की सूचना दो बार देने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल सभी हत्यारोपियों के न पकड़े जाने से परिवार के लोग दहशत में भी हैं।
बख्शीमोढ़ा गांव में जिस वक्त झगड़े की शुरुआत हुई, मौके पर गांव के पूर्व प्रधान देशराज अकेला भी मौजूद थे। पूर्व प्रधान ने बताया कि लौटन कोरोना संक्रमण को लेकर उनसे व गांव के कुछ अन्य लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान जमातियों में संक्रमण की चर्चा होने लगी। तभी वहां से गुजर रहे सोना ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध पर चेहरे पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका होंठ फट गया। लौटन समेत अन्य लोगों ने भी इसका विरोध किया तो शोर मचाते हुए अपनी बस्ती की ओर भागा। देशराज ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन फोन के ठीक से काम न करने के कारण वह कॉल नहीं कर सके। इसके बाद वह भागकर अपने घर में गए और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसी दौरान सोना अपनी बस्ती के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर वापस आया और लौटन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार, फायरिंग की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि लौटन अपने दरवाजे पर मृत पड़ा हुआ था। तब तक पुलिस मौके पर नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने दोबारा 112 नंबर पर कॉल कर हत्या की सूचना दी। तब जाकर करेली थाने की फोर्स आई लेकिन तब तक हत्यारे वहां से भाग चुके थे।
आरोप है कि हमलावरों में शामिल फारूक के ललकारने पर नौशाद ने गोली चला दी जो उसके भाई लौटन के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमले में बिरजू की पत्नी और बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोना, सादिक, सेबू, जाकिर, अली, नूर अख्तर, नौशाद, शादाब, फारुख नौशाद पुत्र गुलशेर, फरहान को नामजद किया गया है, जबकि 6-7 अज्ञात आरोपियों पर भी हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोना और कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बख्शीमोढ़ा गांव में जिस वक्त झगड़े की शुरुआत हुई, मौके पर गांव के पूर्व प्रधान देशराज अकेला भी मौजूद थे। पूर्व प्रधान ने बताया कि लौटन कोरोना संक्रमण को लेकर उनसे व गांव के कुछ अन्य लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान जमातियों में संक्रमण की चर्चा होने लगी। तभी वहां से गुजर रहे सोना ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध पर चेहरे पर घूंसा मार दिया, जिससे उनका होंठ फट गया। लौटन समेत अन्य लोगों ने भी इसका विरोध किया तो शोर मचाते हुए अपनी बस्ती की ओर भागा। देशराज ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन फोन के ठीक से काम न करने के कारण वह कॉल नहीं कर सके। इसके बाद वह भागकर अपने घर में गए और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसी दौरान सोना अपनी बस्ती के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर वापस आया और लौटन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार, फायरिंग की आवाज सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि लौटन अपने दरवाजे पर मृत पड़ा हुआ था। तब तक पुलिस मौके पर नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने दोबारा 112 नंबर पर कॉल कर हत्या की सूचना दी। तब जाकर करेली थाने की फोर्स आई लेकिन तब तक हत्यारे वहां से भाग चुके थे।
फारुख के ललकारने पर नौशाद ने मारी गोली
इस मामले में मृतक के भाई बिरजू निषाद ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसकी ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सुबह 9:00 बजे के करीब वहां अपने घर के पास किराने की दुकान पर खड़ा था। साथ में मोहल्ले के कुछ और लोग भी थे जो आपस में चर्चा कर रहे थे कि विदेश से जमात वाले न आते तो देश में कोरोना ना फैलता। इसी बात को लेकर सोना गालीगलौज करने लगा। मना करने पर धमकी देते हुए चला गया और कुछ ही देर बाद एक दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ लाठी डंडा व असलहों से लैस होकर वापस आकर हमला बोल दिया।आरोप है कि हमलावरों में शामिल फारूक के ललकारने पर नौशाद ने गोली चला दी जो उसके भाई लौटन के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमले में बिरजू की पत्नी और बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोना, सादिक, सेबू, जाकिर, अली, नूर अख्तर, नौशाद, शादाब, फारुख नौशाद पुत्र गुलशेर, फरहान को नामजद किया गया है, जबकि 6-7 अज्ञात आरोपियों पर भी हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोना और कादिर को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।