फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The inspector threw a bag at the ringing polling station of Pratappur, anger

प्रयागराज : प्रतापपुर के बजती मतदान केन्द्र पर दरोगा ने फेंका बस्ता, आक्रोश

Mon, 28 Feb 2022 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The inspector threw a bag at the ringing polling station of Pratappur, anger
प्रतापपुर के बजती मतदान केन्द्र पर दरोगा ने फेंका बस्ता, आक्रोश
विज्ञापन

प्रतापपुर के बजती मतदान केन्द्र पर दरोगा ने फेंका बस्ता, आक्रोश
फूलपुर। विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर के बजती गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 267 पर सपा के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जंघई पुलिस चौकी के इंचार्ज पर पार्टी का बस्ता व पर्ची तालाब में फेंक दिए जाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
आरोप है कि सपा के राजकुमार, प्रिंस समेत चार कार्यकर्ता बजती गांव के बूथ संख्या 267 से सौ मीटर दूर बैठ कर पर्ची काट रहे थे। शाम करीब चार बजे चौकी इंचार्ज जंघई पहुंचे और गालियां देते हुए राजकुमार को थप्पड़ जड़ दिया और वहां से दूर हटने को कहा। सपा नेता रामहित यादव ने विरोध किया तो उन्हें भी गालियां दी और बस्ता व पर्ची पास स्थित तालाब में फेंक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही सपा प्रत्याशी विजमा यादव मतदान केन्द्र पहुंची तो दरोगा वहां से चला गया था। इसे लेकर कुछ देर मतदान भी बांधित रहा। इस सम्बंध में चौकी इंचार्ज जंघई राजकुमार द्विवेदी से बात करने पर उन्होंने बस्ता तालाब में फेंकने व पिटाई करने की बात से इंकार करते हुए बताया कि भीड़ लगाकर खड़े लोगों को मैने हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed