फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The Home Minister suddenly arrived at an unknown house, spoke to the family members...

प्रयागराज : अनजान घर में अचानक पहुंचे गृहमंत्री, परिवार के लोगों से बोले...

Tue, 22 Feb 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 10:10 PM IST
सार

मंगलवार को प्रयागराज में रोडशो करने निकले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रोडशो की शुरुआत के पहले एक अनजान घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पानी और कॉफी भी मांगकर परिवार के साथ पी। अमित शाह के इस अंदाज से पूरा परिवार गदगद है।

विज्ञापन
Prayagraj: The Home Minister suddenly arrived at an unknown house, spoke to the family members...
Prayagraj News : अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रयागराज में चुनावी समर आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। पार्टियों के स्टार प्रचारको ने भी रोडशो और जनसभाओं के जरिए अपनी पूरी ताकत झोक दी। पार्टी के स्टार प्रचार मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई मौका गवाने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन




मंगलवार को प्रयागराज में रोडशो करने निकले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रोडशो की शुरुआत के पहले एक अनजान घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पानी और कॉफी भी मांगकर परिवार के साथ पी। अमित शाह के इस अंदाज से पूरा परिवार गदगद है।
विज्ञापन




केंद्रीय गृहमंत्री का रोडशो अल्लापुर के लालता स्वीट हाउस से शुरू होना था। जनसभा से सीधे आयोजन स्थल पहुंचे तो वहां पर रोड शो के लिए बने वाहन पर चढ़ने से पहले ही वह सामने एक घर में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: The Home Minister suddenly arrived at an unknown house, spoke to the family members...
Prayagraj News : अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : प्रयागराज

गृहमंत्री को देख परिवार का हर सदस्य हैरान

घर की मालकिन कल्पना दुबे ने बताया कि अचानक से गृहमंत्री को देखकर परिवार का हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी उनके घर के अंदर आ गए। गृहमंत्री ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों का हाल चाल लिया और उसके बाद पानी और कॉफी मांग ली। परिवार के पृष्ठभूमि के बारे में भी चर्चा की।



कल्पना दुबे ने बताया कि वह लोग मूलरूप से बलिया की रहने वाली है और उनके पिता पं. केशव देव उपाध्याय जनसंघ के शुरुआती दिनों से जुड़े रहे है। वह पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ रहते थे। ऐसे में भाजपा से उनका पुराना नाता है। परिवार से मिलने के बाद गृहमंत्री वापस अपने रोडशो के वाहन पर आए और वहां से रोडशो की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed