फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj the crowd of those who bought the goods needed before the 55 hour ban

प्रयागराजः 55 घंटे की बंदी के पहले जरूरत का सामान खरीदने वालों की बाजार में उमड़ी भीड़

Sat, 18 Jul 2020 01:46 AM IST
विनोद सिंह news desk अमर उजाला प्रयागराज
news desk अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
prayagraj  the crowd of those who bought the goods needed before the 55 hour ban
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच 55 घंटे की बंदी के पूर्व शहर के तमाम बाजारों में जरूरत का सामान खरीदने वालों की भीड़ उमड़ गई। पिछली बंदी के दौरान सब्जी एवं दूध की किल्लत को देखते हुए लोगों ने दो दिन के हिसाब से अपनी खरीदारी की। कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने एक ही दिन में सप्ताह भर की खरीदारी कर डाली। यूं तो मेडिकल स्टोर बंदी के दौरान खुले रहेंगे, लेकिन लोगों ने एहतियातन तमाम जरूरी दवाएं शुक्रवार को खरीद लीं। 

विज्ञापन

prayagraj  the crowd of those who bought the goods needed before the 55 hour ban
prayagraj news - फोटो : prayagraj
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी कार्यालय एवं बाजार को बंद करने का निर्देश पिछले दिनों दिया गया था। इसके तहत शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक बंदी सभी बाजार एवं कार्यालय बंद रहेंगे। पिछले सप्ताह भी ऐसा ही हुआ था।

पिछले सप्ताह सख्ती की वजह से तमाम लोगों को दूध, सब्जी आदि की समस्या आई थी। हालांकि इस बार के आदेश में सब्जी मंडी आदि खोले जाने का निर्देश है। फिर भी लोगों ने एहतियातन सब्जी आदि की दो दिन से ज्यादा की खरीदारी कर डाली। जनरल स्टोर चलाने वाले दीपक केसरवानी ने बताया कि आज घी, साबुन, आटा, तेल, रिफाइंड एवं अन्य खाद्य सामग्री ज्यादा बिकी। शहर के चौक, सिविल लाइंस, कटरा, साउथ मलाका, प्रीतम नगर, रोशन बाग, करेली, तेलियरगंज, गोविंदपुर, कल्याणी देवी, म्योराबाद, रामबाग, अलोपीबाग, दारागंज आदि बाजार में शुक्रवार की शाम ज्यादा चहल पहल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed