प्रयागराजः आग लगने से किशोरी की झुलसकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के अंतहिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से मड़हे में सो रही 16 साल की किशोरी की मौत हो गई। गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
क्षेत्र के अंतहिया गांव निवासी बंशीलाल हरिजन की सात पुत्रियों में चौथे नंबर की दीपा घर से थोड़ी दूर एक मड़हे में सो रही थी। इसी बीच अचानक आग लग गई। जिससे मड़हे में सो रही दीपा की झुलसकर मौत हो गई। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया, किन्तु किसी की नजर दीपा पर नहीं गई और वह उसी में झुलस कर दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक दीपा कुछ दिनों से अस्वथ चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था। आग कैसे लगी, यह कोई नहीं बता पा रहा था।
किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया और घटना की जानकारी करछना पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपा की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही। बाद में उपजिलाधिकारी रत्नप्रिया त्रिपाठी राजस्व टीम के साथ पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
उधर, शनिवार दोपहर डीहा गांव निवासी दुर्गेश सिंह के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे हजारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची गाड़ी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, किन्तु सामानों को नहीं बचाया जा सका। भुक्तभोगी के मुताबिक घटना में करीब 30 हजार की नुकसान हुआ।