{"_id":"5cfbb8f9bdec22070e2bded2","slug":"prayagraj-the-body-of-a-young-man-who-was-stranded-in-a-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः वीरान पड़े सीएचसी में फंदे से लटकी मिली युवक की अधजली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः वीरान पड़े सीएचसी में फंदे से लटकी मिली युवक की अधजली लाश
Sat, 08 Jun 2019 07:02 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने और खाली पड़े आवास में फंदे से लटके एक युवक की अधजली लाश मिली। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक सुबह से ही खाली पड़े आवास की तरफ से दुर्गंध आ रही थी। किसी जानवर के मरे होने की आशंका व्यक्त करते हुए अस्पताल के अधीक्षक को जानकारी दी गई। जब पता चला कि बदबू बहुत तेज है और पास जाना मुश्किल है।
लोगों ने शंकरगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि खाली पड़े आवास के दूसरे तल पर एक कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी खूंटी में गमछे से बंधा हुआ एक व्यक्ति लटका हुआ है। दुर्गंध इतनी तेज थी कि बड़ी मुश्किल से लोग शव के पास जा पाए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बारा सहीराम आर्य ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अनुमान के मुताबिक युवक शव पांच से छह दिन पहले का है, क्योंकि शरीर के कुछ हिस्से में कीड़े रेंग रहे थे।
आशंका जताई गई कि किसी ने युवक की हत्या कर उसे खूंटी से लटका दिया है, क्योंकि शव की स्थित, घटना स्थल पर बिखरा खून आदि देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा था कि उसने आत्महत्या की है। फिलहाल शंकरगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।