Prayagraj : बोर्ड लगा था कैफे का, भीतर चल रहा था हुक्काबार, दो संचालक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष चौराहे के पास स्थित होटल में कार्रवाई के एक दिन बाद ही सिविल लाइंस में एक और हुक्काबार पकड़ा गया। बिग बाजार के पीछे कूपर रोड पर स्थित कैफे में पुलिस ने छापा मारा तो वहां युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस को देखते ही अन्य तो भाग निकले लेकिन हुक्काबार का संचालन करने वाले दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि बिग बाजार के पीछे स्थित एक कैफे में कुछ लोग हुक्का पी रहे हैं। जिसके बाद शाम 5.30 बजे के करीब चौकी प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने कूपर रोड स्थित दे मिस्ट कैफे में छापा मारा। यहां भीतर हुक्काबार चलता मिला। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान अन्य लोग तो भाग निकले लेकिन संचालक सावेज खां उर्फ सोनू व अजहर खान दोनों निवासी करेली को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से हुक्का के साथ ही उसके फ्लेवर भी बरामद किए गए।