{"_id":"61bcd332dca3a87f272b9f81","slug":"prayagraj-the-blueprint-of-prime-minister-narendra-modi-s-program-will-be-prepared-in-the-presence-of-the-cabinet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कैबिनेट की मौजूदगी में तैयार होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कैबिनेट की मौजूदगी में तैयार होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का खाका
Fri, 17 Dec 2021 11:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:43 PM IST
सार
प्रधानमंत्री 21 दिसंबर को परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं तथा अलग-अलग योजनाओं की लाभार्थी ढाई लाख से अधिक महिलाओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर परेड ग्राउंड में चल रही तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को शनिवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री परेड मैदान स्थित आयोजन स्थल का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, राजेंद्र प्रताप ऊर्फ मोती सिंह, डॉ.महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 21 दिसंबर को परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं तथा अलग-अलग योजनाओं की लाभार्थी ढाई लाख से अधिक महिलाओं को सम्मानित करेंगे। साथ में लाभार्थियों के खातों में पैसा भी ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शनिवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट प्रयागराज में मौजूद रहेगी। मुख्यमंत्री बरेली से दिन में तीन बजे राजकीय वायुयान से चलेंगे और बमरौली एयरपोर्ट पर चार बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से वह सीधे परेड मैदान पहुंचेंगे और करीब ढाई घंटे रहेंगे। इस दौरान वह आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री माघ मेला की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर परेड ग्राउंड में चल रही तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
महिलाओं की सुरक्षा में लगेगी विशेष फोर्स
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। आने-जाने के दौरान हर बस में महिला सुरक्षा कर्मी तो तैनात ही रहेंगी, स्कूलों में भी विशेष फोर्स की तैनाती की जाएगी।
कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से ढाई लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इनमें सेे बड़ी संख्या में महिलाएं 20 दिसंबर को ही आ जाएंगे, जिन्हें ठहराने के लिए 92 स्कूल अधिग्रहित किए गए हैं। जरूरी सुविधाओं के मद्देनजर हर स्कूल में मोबाइल टॉयलेट होंगे। पानी के लिए टैंकर आदि होंगे। इसके लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों से टैंकर मंगा लिए गए हैं।
उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अफसरों की पूरी कोशिश है कि शनिवार मुख्यमंत्री के आने से पहले ज्यादातर तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इस मकसद से पांच हेलीपैड करीब तैयार हो चुके हैं। पांडालों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। चारों तरफ से बेरिकेडिंग भी कर दी गई है। शुक्रवार देर रात तक आयोजन स्थल पर काम होता रहा। इस दौरान अफसर भी डटे रहे। मंडलायुक्त, डीएम ने देर रात तक बैठकें लीं।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शनिवार को शहर में होंगे और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कमिश्नरी में होने वाली बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त चंद्रभूषण कुमार भी मौजूद रहेंगे।