{"_id":"698eec557c9ae34037075281","slug":"prayagraj-tender-for-construction-of-salori-hetapatti-bridge-will-open-in-march-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सलोरी-हेतापट्टी पुल के निर्माण को लेकर मार्च में खुलेगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सलोरी-हेतापट्टी पुल के निर्माण को लेकर मार्च में खुलेगा टेंडर
Fri, 13 Feb 2026 02:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:48 PM IST
सार
गंगा नदी पर बनने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम की तरफ से मार्च में टेंडर को खोलने की संभावना है। उम्मीद है कि मई से पुल का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सलोरी फ्लाई ओवर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गंगा नदी पर बनने वाले सलोरी-हेतापट्टी पुल के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम की तरफ से मार्च में टेंडर को खोलने की संभावना है। उम्मीद है कि मई से पुल का निर्माण शुरू हो गया है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने बताया कि 20 जनवरी को सलोरी-हेतापट्टी की पहली किस्त 300 करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
3.6 किमी लंबे चार लेन पुल का निर्माण सेगमेंटल बाॅक्स गार्डर के आधार पर होगा। पुल बनने से झूंसी, जौनपुर, मछलीशहर और गोरखपुर सहित पूर्वांचल से आने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं, थरवई, बहरिया, सिकंदरा, फैजुल्लापुर, सहसों, रामनगर, गारापुर, सराय चंडी सहित जौनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शास्त्री पुल आने की जरूरत नहीं होगी। हेतापट्टी को लखनऊ के गोमती नगर की तर्ज पर विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन