फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Temperature: City covered with fog, cold winds shivered

Prayagraj Temperature : कोहरे की चादर से ढका रहा शहर, सर्द हवाओं ने कंपाया

Thu, 28 Dec 2023 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 02:25 PM IST
सार

तेज गलन और शीतलहर के चलते लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के पास भी लोग अलाव के पास खड़े दिखे। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। माघ मेला क्षेत्र में इसका खासा असर दिख रहा है। घने कोहरे का असर यातायात पर भी दिखा। कोहरे के कारण सड़क पर चलने वाले परेशान हुए। वहीं कोहरे के चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। शहर की हवाई सेवा भी इससे अछूती नहीं रही। कई उड़ानों के समय में विलंबित रही।

विज्ञापन
Prayagraj Temperature: City covered with fog, cold winds shivered
घने कोहरे के कारण दिन भर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम नगरी में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपना तेवर दिखा रहा है। अचानक से न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट ने गलन को बढ़ा दिया है। ठंड बढ़ने के साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ा है। प्रयागराज में बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे की चादर से ढंकी रही। दिन भर भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। रूम हीटर, अलाव और रजाई में लोग दुबके रहे। दो दिनों से दोपहर में धूप के दर्शन हो जाते थे, लेकिन आज दिन भर घने कोहरे की चादर से शहर ढंका रहा।

विज्ञापन





विज्ञापन






धूप नहीं निकलने से ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। घने कोहरे का असर यातायात पर भी दिखा। कोहरे के कारण सड़क पर चलने वाले परेशान हुए। वहीं कोहरे के चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। शहर की हवाई सेवा भी इससे अछूती नहीं रही। कई उड़ानों के समय में विलंबित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Temperature: City covered with fog, cold winds shivered
माघ मेला क्षेत्र में ठंड से ठिठुरते दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

रात होते ही घने कोहरे ने शहर को फिर से अपनी आगोश में ले लिया। इसके साथ ही गंगा-यमुना के कछारी इलाकों में कोहरे के चलते दस कदम की दूरी पर भी देखना मुश्किल था। ठंड से बचाव के लिए नगर निगम की तरफ से 38 रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। शहर और विस्तारित क्षेत्रों में अलाव की विशेष व्यवस्था की गई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि तैयार कराए गए रैन बसेरों में दस स्थायी और 28 अस्थायी रैन बसेरा तैयार कराया गया है। शहर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक रैन बसेरों का निर्माण किया गया है।

Prayagraj Temperature: City covered with fog, cold winds shivered
माघ मेला क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के 135 स्थानों पर जल रहे अलाव

शहरियों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम की तरफ से शहर में 135 स्थानों पर अलावा जलाया जा रहा है। इसमें मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि शहर के मरकरी चौराहा, खुल्दाबाद, कर्बला पुलिस चौकी, धर्मवीर मूर्ति चौराहा, टीपी नगर, मछली मंडी तिराहा लूकरगंज, मीरापट्टी वार्ड आफिस, मुंंडेरा, जीरो रोड बस अड्डा, लीडर रोड, पीडी टंडन पार्क, लोहिया मार्ग, हिंदू हॉस्टल समेत अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed