फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Teenage girl abducted from car, gang-raped, five accused escaped when she was unconscious

Prayagraj : किशोरी को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर भाग निकले पांचों आरोपी

Mon, 14 Oct 2024 07:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 07:12 PM IST
सार

किशोरी के पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं जबकि उसकी मां चूड़ी-बिंदी व मेकअप का अन्य सामान बेचती है। 11 अक्तूबर की रात मां मेले में दुकान लगाने चली गई थी। घर में किशाेरी व उसकी ममेरी बहन थी। मां ने बताया कि देर रात भतीजी ने फोन कर उसे जल्द घर आने को कहा।

विज्ञापन
Prayagraj: Teenage girl abducted from car, gang-raped, five accused escaped when she was unconscious
gang rape - फोटो : stock.adobe

विस्तार

शंकरगढ़ में दुर्गा नवमी की आधी रात 17 वर्षीय किशोरी को घर के बाहर से कार में खींचकर दरिंदगी की गई। परिजनों का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद पांच आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने छेड़छाड़ की बात बताई है और संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

किशोरी के पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं जबकि उसकी मां चूड़ी-बिंदी व मेकअप का अन्य सामान बेचती है। 11 अक्तूबर की रात मां मेले में दुकान लगाने चली गई थी। घर में किशाेरी व उसकी ममेरी बहन थी। मां ने बताया कि देर रात भतीजी ने फोन कर उसे जल्द घर आने को कहा।

विज्ञापन


वह पहुंची तो बताया कि रात ढाई बजे के करीब पड़ोस में रहने वाला शनि आया और दरवाजा खोलने को कहा। जैसे ही किशोरी ने दरवाजा खोला तो वह उसे अपने साले छोटू व तीन अन्य लोगों की मदद से बलेनो कार में खींच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार के अंदर बेहोश मिली किशोरी

मां का आरोप है कि खोजबीन करने पर बेटी भोर में शनि के घर के बाहर खड़ी कार में बेहोशी की हालत में मिली। सूचना देने पर डायल 112 पुलिस उसे पहले सीएचसी ले गई। वहां बेटी ने बताया कि शनि, छोटू ने अपने तीन अज्ञात साथियों संग मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उसे कार में छोड़कर भाग निकले।

जाते वक्त कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मां का आरोप है कि पुलिस ने जबरन छेड़खानी की तहरीर पर उससे दस्तखत करा लिया। उधर पुलिस का कहना है कि किशोरी ने अस्पताल में अपने साथ छेड़छाड़ होने की बात बताई है। संबंधित धारा में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

भाई का नाम लेकर खुलवाया था दरवाजा

परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता के भाई का नाम लेकर दरवाजा खोलवाया था। ममेरी बहन ने बताया कि आराेपी शनि घर के बाहर पहुंचकर उसकी बुआ के बेटे का नाम लेकर आवाज लगा रहा था। यह सुनकर जब उसकी फुफेरी बहन दरवाजा खोलकर घर के बाहर निकली तो उसे कार में खींच ले जाया गया। उसकी चीख सुनकर वह भी पीछे गई लेकिन शनि ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उधर पीड़िता की मां ने बताया कि घर पहुंचने पर उसे दरवाजा बाहर से बंद मिला था।

पीड़ित किशोरी का नहीं हो सका बयान, कार्रवाई भी लंबित

शंकरगढ़ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई तीसरे दिन भी लंबित रही। पीड़ित किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष ले जाया गया लेकिन उसका बयान नहीं दर्ज हो सका। उधर मुख्य आरोपी से तीसरे दिन भी पुलिस पूछताछ में जुटी रही।

फिलहाल बाल कल्याण समिति, चेयरमैन के आदेश पर किशोरी को वन स्टाप सेंटर में भेजा गया है। मंगलवार को एक बार फिर बयान दर्ज कराने के लिए उसे ले जाया जाएगा। दरअसल मां ने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि पुलिस इसे छेड़छाड़ का मामला बता रही है।

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है। नामजद एक अन्य की तलाश की जा रही है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर से बुलाकर कार में खींचकर दरिंदगी करने का आरोप

मां का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को 11 अक्तूबर की रात ढाई बजे के करीब घर से बुलाकर कार में खींच ले जाया गया। फिर पांच युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि पुलिस ने छेड़छाड़ की तहरीर लिखकर जबरन सिग्नेचर करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed