Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Swami Avimukteshwarananda will not take a bath in the Sangam even on Vasant Panchami

Prayagraj : वसंत पंचमी पर भी संगम स्नान नहीं करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, अपनी मांग पर अड़े

Thu, 22 Jan 2026 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 05:38 PM IST
सार

मौनी अमावस्या पर स्नान से रोके जाने से आहत ज्योतिष मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानं वसंत पंचमी पर भी स्नान नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है तब तक हम फुटपाथ पर ही बैठे रहेंगे और हर वर्ष आकर यहीं पर बैठेंगे।

विज्ञापन
Prayagraj: Swami Avimukteshwarananda will not take a bath in the Sangam even on Vasant Panchami
शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या पर स्नान से रोके जाने से आहत ज्योतिष मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानं वसंत पंचमी पर भी स्नान नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है तब तक हम फुटपाथ पर ही बैठे रहेंगे और हर वर्ष आकर यहीं पर बैठेंगे। अपने शिविर में तब तक प्रवेश नहीं करेंगे जब तक कि ससम्मान स्नान कराकर उन्हें शिविर में प्रवेश नहीं कराया जाता है। शुक्रवार को वसंत पंचमी स्नान पर्व है। तैयारियां जोरों पर हैं। सबकी नजर शंकराचार्य के रुख पर थी। लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


18 जनवरी से धरने पर बैठे हैं धरने पर

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मौनी अमावस्या से ही धरने पर बैठे हैं। वह अपने त्रिवेणी मार्ग पर बद्रिकाश्रम हिमालय शिविर के सामने फुटपाथ पर पालकी पर बैठे हुए हैं। मेला प्रशासन उनको लगातार दो नोटिस जारी कर चुका है। इसका जवाब देने के साथ ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से भी मेला प्रशासन को नोटिस जारी कर 24 घंटे में अपना नोटिस वापस न लेने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दूसरे नोटिस में मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्थायी रूप से मेला में प्रवेश रोकने की चेतावनी दी है। साथ ही शिविर के लिए आवंटित भूमि का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed