फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: surrender of Livestock Minister SP Baghel, bail granted

प्रयागराजः पशुधन मंत्री एसपी बघेल ने किया सरेंडर, जमानत मंजूर

Fri, 07 Dec 2018 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Fri, 07 Dec 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: surrender of Livestock Minister SP Baghel, bail granted
एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

शिलान्यास का पत्थर तोड़ने के मामले में प्रदेश के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) में सरेंडर कर दिया। उनकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए कोर्ट ने उनको रिहा करने का आदेश दिया है। जमानत का आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने अधिवक्ता विक्रम सिन्हा को सुनकर दिया है।

विज्ञापन


घटना तीन फरवरी 2000 में फिरोजाबाद के टुंडला थाने की है। आरोप है कि टुंडला के विधायक शिव सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो के सलेमपुर की सड़क का शिलान्यास करने गए थे। वहां देखा कि शिलान्यास का पत्थर टूटा हुआ है। 
विज्ञापन


पीडब्लूडी के जेई ने बताया कि जलेसर लोकसभा सीट से सांसद एसपी सिंह बघेल ने सपा पार्टी के समर्थकों के साथ मिल कर पत्थर तुड़वा दिया। 

शिव सिंह के पहुंचने पर लोगों ने उनको घेर लिया और कहा कि यहां से चले जाइए अन्यथा गाड़ी में आग लगा देंगे। जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद उन्हें बीस-बीस हजार की दो जमानतें और निजी मुचलका दाखिल करने पर रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed