फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Student Murder Case big ruckus was averted by prudence of officers

छेड़छाड़ के विरोध में छात्र की हत्या: अफसरों की सूझबूझ से टला बड़ा बवाल, सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम

Wed, 30 Aug 2023 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Aug 2023 10:35 AM IST
सार

प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर सोमवार को 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पुलिस आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj Student Murder Case big ruckus was averted by prudence of officers
Prayagraj Student Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के खीरी में बवाल का हर साजो-सामान मौजूद था। हजारों की संख्या में लोग लाठी-डंडों से लैस थे। उन्हें भड़काने वाले भी लगातार कोशिशों में जुटे थे कि अमन में खलल पड़े। लेकिन, यह कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों की सूझबूझ ही थी कि साढ़े 28 घंटे तक खिंचे घटनाक्रम के बावजूद एक बड़ा बवाल टल गया। 
विज्ञापन


एंबुलेंस में तोड़फोड़ और थाने में पत्थर फेंके जाने के बावजूद धैर्य से काम लेने की रणनीति कारगर रही। नतीजा यह रहा कि जाम तो खुला ही, परिजन शहर आकर अंतिम संस्कार भी करने के लिए तैयार हो गए। सोमवार को हत्या के बाद से शुरू हुए हंगामे को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने शुरू से ही सूझबूझ से काम लिया। 
विज्ञापन


मामला दो वर्गों से जुड़े होने के कारण सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का खतरा था, इसलिए हर एक कदम फूंक-फूंककर रखा गया। एसीपी व डीसीपी की बात को अनसुना किए जाने के बाद मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पवन कुमार परिजनों व ग्रामीणों से लगातार बातचीत करते रहे। तनाव इतना ज्यादा था कि परिजन तहरीर देने को भी नहीं तैयार थे, लेकिन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के समझाने के बाद लिखित शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल मुकदमा दर्ज करके टीमों को आरोपियों की तलाश में भी लगा दिया गया। कुछ देर बाद मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान समेत दो को हिरासत में भी ले लिया गया। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और डीएम संजय कुमार खत्री भी पहुंच गए। पुलिस आयुक्त ने पहले थाने पहुंचकर चश्मदीद छात्रा व मृतक छात्र के परिजनों से पूछताछ की। 

फिर, भोर में खीरी बाजार पहुंचकर ग्रामीणों की बात सुनी, उन्हें समझाया। इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी भी दिखाई लेकिन उन्होंने शांतिपूर्वक उनकी बात सुनी। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिया।


 

पुलिस ने लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों से बातचीत जारी रखी। महिलाओं-बच्चों को भी संभाले रखा। सुबह फिर थाने का घेराव किए जाने के दौरान महिलाएं आक्रोशित हुईं तो कुछ शरारती तत्वों ने भीड़ को उकसाकर माहौल खराब करने की कोशिश की।

थाने पर पत्थर भी चलवाए, लेकिन पुलिस ने शांत रहकर उनकी कोशिशें नाकाम कर दीं। धैर्य दिखाते हुए बातचीत के ही जरिए समझाकर ग्रामीणों व परिजनों को शांत करा दिया। असली चुनौती शांतिपूर्वक तरीके से अंतिम संस्कार कराने की थी।

ग्रामीण लगातार शव को गांव लाए जाने की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई व गांव के कुछ प्रमुख लोगों को अधिकारी यह समझाने में सफल हो गए कि शव को गांव में लाने से स्थिति बिगड़ सकती है। इसके बाद परिजन शहर में ही अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। फिर, दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया।
 

खीरी बाजार में जाम लगाए ग्रामीणों को भी बता दिया गया कि परिजन शहर में ही अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए हैं। उन्हें आश्वस्त किया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से सूझबूझ के जरिए जाम भी खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed