फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj stops power supply from 40 hours, Tagore town in dark

प्रयागराज में ४० घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, टैगोर टाउन भी अंधेरे में

Fri, 26 Jul 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj stops power supply from 40 hours, Tagore town in dark
Prayagraj stops power supply from 40 hours, Tagore town in dark - फोटो : CITY DESK
करेलाबाग में दो दिन से आपूर्ति ठप, सड़क जाम कर लोगों ने उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन

क्रासर
हंगामा-नारेबाजी से उपकेंद्र छोड़ भागे कर्मचारी, 40 घंटे भी फाल्ट नहीं ढूंढ सके अभियंता, सड़क की पटरियों पर लोगों ने गुजारी रात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। 33 केवी क्षमता की अंडर ग्राउंड केबल तीन जगह जलने के बाद करेलाबाग डिवीजन की बिजली आपूर्ति चरमरा गई। पिछले 40 घंटे से करेली के शात्रीनगर व आसपास के इलाकों में बिजली न होने से हजारों परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। नाराज लोगों ने करेली के पहलवान चौराहे पर सड़क जामकर नारेबाजी की। उपकेंद्र घेरकर हंगामा मचाया। इस दौरान कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। देर शाम एक्सईएन महेंद्र प्रसाद ने पूरे इलाके में आपूर्ति बहाल होने का दावा किया, लेकिन कई हिस्सों में बिजली न होने की वजह से लोग घरों के बाहर या छतों पर बैठकर वक्त गुजारने के लिए मजबूर रहे। उधर टैगोर टाउन डिवीजन में भी सिटी फुंकने से दिन भर आपूर्ति ठप थी।

बुधवार की सुबह से ही 132 केवी कैंट उपकेंद्र से करेली को जोड़ने वाली अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट आ गया था। दिन भर की मशक्कत के बाद फाल्ट मिला और मरम्मत कराई गई, लेकिन तबतक फिर से दूसरी जगह फाल्ट आ गया और पूरे करेलाबाग की आपूर्ति ठप हो गई। तब से एक्सईएन-एसडीओ फाल्ट तक नहीं ढूंढ सके। एक्सईन का कहना था कि रेलवे ने दो जगह खोदाई कर दी थी, इसी से केबल कट गई। दो दिन से बिजली न होने से नाराज लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार की दोपहर फूट पड़ा। करेली के पहलवान चौराहे पर बिजली के लिए परेशान सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस पहुंचीं। किसी तरह पुलिस ने समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। इस बीच उप केंद्र पर भी हंगामा होने लगा, तो पुलिस ने वहां भी पहुंच कर किसी तरह स्थिति संभाली। दिन भर की मशक्कत के बाद शाम 5:45 बजे रीवा रोड से 33 केवी लाइन चालू हुई लेकिन 10 मिनट बाद फिर से खराब हो गई। करेलाबाग के एक ट्रांसफारमर में खराबी आने की वजह से आपूर्ति फिर ठप हो गई। इससे खफा लोगों ने उपकेंद्र पर दोबारा हंगामा मचाना शुरू कर दिया। रात 11 बजे तक वाटरवर्क्स को जोड़ने वाले फीडर पर आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed