फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj sports news

Prayagraj News: डीएवी क्रिकेट अकादमी ने जीती सीरीज

Thu, 12 Jan 2023 09:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
prayagraj sports news
डीएवी क्रिकेट अकादमी ने जीती सीरीज
विज्ञापन

प्रयागराज। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने फरहत अली क्रिकेट क्लब को 89 रन से हराकर तीन मैचों की ईडन गार्डन ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने डीएवी मैदान पर बृहस्पतिवार को सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट खोकर 182 रन (शिवांश केसरवानी 52 नाबाद, मीजान आलम 27, रेहान वजाहत 23, अभिप्रीत अवस्थी 3/36, मो. यासिर 2/56) बनाकर फरहत अली क्लब को 20.4 ओवर में 93 रन (शादान अब्बास रिजवी 40, यशार्थ वर्मा 3/15, चहल वर्मा 3/35, अभिजीत 2/04) पर समेट दिया।

यथार्थ वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ईडन गार्डन गेस्ट हाउस के निदेशक शुभम सिंह कुशवाहा ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। सीरीज में शिवांश केसरवानी को बेस्ट बैटर, अभिप्रीत अवस्थी को बेस्ट बॉलर, शीजान आलम को बेस्ट फील्डर, अदील मलिक को बेस्ट विकेटकीपर और मो. यासिर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मौके पर बदर अली, धीरेंद्र कुशवाहा, रिंकू वर्मा, अंजुम परवेज आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed