{"_id":"63b439c874caad37da67968f","slug":"prayagraj-sports-news-city-desk-news-ald3496701199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मो. अजान ने चटकाए आठ विकेट, ईशान और शिवम ने भी ढाया कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मो. अजान ने चटकाए आठ विकेट, ईशान और शिवम ने भी ढाया कहर
विज्ञापन
मो. अजान ने चटकाए आठ विकेट, ईशान और शिवम ने भी ढाया कहर
भवम क्लब और विप्लव क्लब ने जीत दर्ज कर बटोेरे पूरे अंक
प्रयागराज। भवम क्रिकेट क्लब ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड ब्वॉयज अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को 53 रन से और विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब को 47 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। दौलत हुसैन के मो. अजान (6.5-1-28-8), भवम क्लब के ईशान सिंह (8-0-33-6) और विप्लव क्लब के शिवम केशरवानी (7-1-16-4) की गेंदबाजी ने धमाल मचाया।
मंगलवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भवम क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.5 ओवर में 110 रन (सानिध्य श्रीवास्तव 33, मो. अजान 8/28) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की टीम 17 ओवर में 57 रन (मो. हमार अख्तर 17, ईशान सिंह 6/33, सानिध्य श्रीवास्तव 2/10) पर ही ढेर हो गई।
परेड मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने 31.3 ओवर में 144 रन (हर्षवर्धन 38, कुंवर हर्षवर्धन 26, शिप्रा गिरी 3/15, आशी यादव 3/39, वानी शुक्ला 2/50) बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 97 रन (शिप्रा गिरी 17, रिया सोनकर 15, तनु केशरवानी 14 रन, शिवम केशरवानी 4/16, कुंवर हर्षवर्धन 3/22, अनिमेष यादव 2/15) पर सिमट गई। संवाद