{"_id":"64a1d765bb5d0809fa0c8e56","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-ald1036-167708-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राष्ट्रीय रैंकिंग पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पवन ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राष्ट्रीय रैंकिंग पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पवन ने जीता कांस्य
Mon, 03 Jul 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। आठ बार के राष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस चैंपियन शहर के पवन कुमार शर्मा ने अहमदाबाद में 30 जून से तीन जुलाई तक आयोजित हो रही राष्ट्रीय रैंकिंग पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पवन को महाराष्ट्र के रिशित नथवानी ने 3-2 से हराया। पवन ने पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में पवन ने 3-0 से एकतरफा जीत हासिल की थी। पवन वर्तमान में विश्व की 55वीं रैंक और भारत की तीसरी रैंक पर काबिज हैं।
विज्ञापन