फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj sports news

Prayagraj News: भवम क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब भवम क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब

Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 30 Jan 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
prayagraj sports news
प्रयागराज। भवम क्रिकेट क्लब ने एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गये फाइनल मैच में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब ने 50 ओवर में 203 रन (किश्लय यादव 60, शहजान अहमद 51, आदित्य यादव 32, मो. समीर 24, आदित्य यादव, अमन मिश्र, अमन मिश्र व सानिध्य श्रीवास्तव दो-दो विकेट) बनाए।
विज्ञापन

जवाब में भवम क्रिकेट क्लब ने 43 ओवर में पांच विकेट खोकर 205 रन (रुद्रांश सिंह 65 नाबाद, सिद्धार्थ मिश्र 60, शिवांश पांडेय 30, कृष्णा यादव 2/33) बना लिए। मुख्य अतिथि सेंट पीटर्स अकादमी के निदेशक अब्दुल रफीक और इविवि कोच देवेश मिश्र ने पुरस्कार वितरित किए। सिद्धार्थ मिश्र को मैन ऑफ दि मैच, अथर्व प्रजापति को बेस्ट बैटर और मुदस्सिर खान को बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव श्यामू भारतीय ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर संजय पाल, प्रताप सिंह चंदेल, उदय प्रताप सिंह, केशव मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed