Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Speeding Scorpio crushes six people, one dead, four in critical condition, accident at Chaufatka

Prayagraj : तेज रफ्तार कार ने चार बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, चौफटका पर हुआ हादसा

Wed, 29 Oct 2025 11:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

Prayagraj Accident News : बुधवार सुबह साढ़े आठ चौफटका ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। यह सभी लोग बाइक से जा रहे थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Prayagraj: Speeding Scorpio crushes six people, one dead, four in critical condition, accident at Chaufatka
चौफटका पर हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका पुल पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार सफारी कार ने चार बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कॉल्विन अस्पताल पहुंचाया जहां से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि अन्य का इलाज अभी चल रहा है।
बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चौफटका से करबला की ओर आ रही काले रंग की सफारी कार के चालक ने पुल के अंतिम छोर पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद उसने सामने से आ रहे चार बाइक सवारों को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चारों बाइक समेत दूर जा गिरे। दो बाइक के पार्ट्स टूटकर सड़क पर बिखर गए, वहीं कार की नंबर प्लेट भी टूटकर मौके पर गिर गई।

विज्ञापन


राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी जिसके बाद कैंट पुलिस और सिविल लाइंस एसीपी विद्युत गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को तत्काल कॉल्विन अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos

हादसे में मृतक की पहचान धूमनगंज के प्रीतमनगर निवासी रोहित कुशवाहा (32) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में संजय अग्रहरि (50) निवासी हिम्मतगंज, विद्या भूषण (36) निवासी करछना, मंजू (40) पत्नी सुनील निवासी करबला शामिल हैं। मंजू के सिर पर चोटें आईं और विद्या भूषण मामूली रूप से घायल हुए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि संजय अग्रहरि का दाहिना पैर टूट गया और सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। कॉल्विन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और मौके से मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि कार नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की गई तो वह दिल्ली का रहने वाला निकला। उसने बताया कि कार मुंडेरा निवासी किसी युवक को बेच दी थी। वहीं मुंडेरा के रहने वाले कार मालिक ने बताया कि उसने अपनी कार किसी और को चलाने के लिए दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed