{"_id":"69511b50320463f47400549c","slug":"prayagraj-special-trains-will-run-from-prayagraj-station-during-magh-mela-drm-lucknow-visited-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : माघ मेले के दौरान प्रयाग स्टेशन से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, डीआरएम लखनऊ ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : माघ मेले के दौरान प्रयाग स्टेशन से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, डीआरएम लखनऊ ने किया दौरा
Sun, 28 Dec 2025 05:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Dec 2025 05:28 PM IST
सार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम लखनऊ सुनील वर्मा ने प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन का निरीक्षण कर माघ मेले को लेकर रेलवे की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
प्रयाग जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम लखनऊ सुनील वर्मा ने प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन और फाफामऊ जंक्शन का निरीक्षण कर माघ मेले को लेकर रेलवे की तैयारियों को परखा। उन्होंने तीनों स्टेशनों पर किए जा रहे इंतजामों पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि मेले के दौरान प्रयाग जंक्शन से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री आश्रय स्थल, इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर, यात्री शेड, अतिरिक्त टिकट काउंटर, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा मेडिकल सहायता उपलब्धता के बारे में अफसरों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तरह ही भीड़ प्रबंधन से जुड़े इंतजाम रखे जाएं।
विज्ञापन
कहीं भी क्राॅस मूवमेंट नहीं होना चाहिए। इस दौरान लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अफसरों के साथ स्टेशन मैनेजर प्रयागराज संगम वीके यादव, स्टेशन मैनेजर प्रयाग जंक्शन संजय कुमार आदि अफसर मौजूद रहे। शाम को चेयरमैन रेलवे बोर्ड सतीश कुमार ने माघ मेले को लेकर ऑनलाइन बैठक की। इसमें उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन