फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: SP leader harassed minor, has fought Lok Sabha elections with SP

प्रयागराज : सपा नेता ने किया नाबालिग का यौन उत्पीड़न, सपा से लड़ चुका है लोकसभा का चुनाव

Mon, 13 Dec 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 10:41 PM IST
सार

आरोप है कि शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर आपत्तिजनक तस्वीर ले ली और उसी के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Prayagraj: SP leader harassed minor, has fought Lok Sabha elections with SP
Prayagraj News : आसिफ सिद्दीकी। सपा नेता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कैंट निवासी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोप में सपा नेता आसिफ सिद्दीकी समेत तीन पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई, जिसने उसके परिवार से मेलजोल बढ़ा ली। एक दिन पता चला कि आरोपी ने शादी करने, फ्लैट व मर्सिडीज देने का लालच देकर उसकी बेटी को बहला-फुसला लिया और अश्लील तस्वीर ले लीं।

विज्ञापन


इसके बाद ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो कॉलिंग करता रहा। आरोप यह भी है कि उसे धमकी दी जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी महाराष्ट्र सपा का प्रदेश उपाध्यक्ष है और 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि महिला ने पूर्व में भी एक अन्य व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया है। ब्यूरो

विज्ञापन

महिला सिपाही समेत चार के खाते से लाखों उड़ाए
साइबर ठगों ने महिला सिपाही समेत चार के खाते से लाखों रुपये उड़ा दिए। अतरसुइया के दुर्गा पूजा पार्क के पास रहने वाली महिला कांस्टेबल कुसुम के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल कर फोन पे अकाउंट में रकम रिसीव करने का झांसा दिया और 95 हजार रुपये उड़ा दिए। तेलियरगंज में बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालने गईं शशि का कार्ड बदलकर सात हजार रुपये निकाल लिए गए। सिविल लाइंस में मुखर्जी रोड निवासी विनीता के दो बैंक एकाउंट से 50 हज़ार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। उधर भदरी मलाक हरहर सोरांव के रहने वाले राधेश्याम पटेल के खाते से 31300 रुपये निकल गए। उसने कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

तीन दिन से गायब युवक का शव यमुना में मिला
तीन दिन से लापता युवक का शव कीडगंज स्थित बोट क्लब के पास यमुना नदी में उतराता मिला। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गल्लाबाजार निवासी संतोष कुमार(32) तीन भाइयों और दो बहनों में बड़ा था। वह बुक बइंडिंग का काम करता था। नौ दिसम्बर की शाम वह संदिग्ध हाल में लापता हो गया था। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कारसवार का मोबाइल लेकर भागे बदमाश
सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम कारसवार आयुष सिंह के दो मोबाइल लेकर बदमाश भाग निकले। खुल्दाबाद के हिम्मतगंज निवासी आयुष सोमवार शाम कार में सवार होकर कंपनीबाग की तरफ  से सिविल लाइंस आ रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। हनुमान मंदिर चौराहे के पास पीछे से बाइकसवार दो युवक शीशा पीटने लगे। उसने कार रोकते हुए बाएं तरफ  का शीशा खोलकर कारण पूछा। इसी दौरान युवक सीट पर रखे दो मोबाइल लेकर भाग निकले। मौके पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची तो पता चला कि घटनास्थल कर्नलगंज में है। जिसके बाद पीड़ित को कर्नलगंज थाने भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed