फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Soldier's finger severed during clash with protesters

प्रयागराजः प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत के दौरान सिपाही की अंगुली कटी

Fri, 20 Dec 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Soldier's finger severed during clash with protesters
Prayagraj: Soldier's finger severed during clash with protesters - फोटो : CITY DESK
प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत के दौरान सिपाही की उंगली कटी
विज्ञापन

लहुलुहान हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सीएए के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान जार्जटाउन में प्रदर्शनकारियों से हुई भिड़ंत के दौरान सिपाही अमरेंद्र सिंह की उंगली कट गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ही क्राइम ब्रांच में तैनात रहे अमरेंद्र की भी ड्यूटी जार्जटाउन में सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई थी। कलेक्ट्रेट की ओर कूच करने पर पुलिसकर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। न मानने पर उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया जाने लगा। इस दौरान कई कार्यकर्ता मालवीय रोड पर की गई बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे। रोकने की कोशिश करने पर उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक होने लगी। सिपाही अमरेंद्र भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में लगा था। तभी अचानक उसकी एक उंगली का ऊपरी हिस्सा कटकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके चीखने पर साथी पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो वह लहुलुहान हालत में उसे लेकर जार्जटाउन स्थित एक निजी अस्पताल गए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। घटना हुई कैसे, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि उसकी उंगली बैरिकेडिंग में फंस गई थी और तभी खींचतान में वह कट गई। उधर पुलिस अफसरों ने बताया कि बंद करने के दौरान सिपाही की उंगली प्रिजन वैन के दरवाजे के नीचे दब गई जिससे यह घटना हुई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed