फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj SIR: Records of 11.60 lakh voters not found, only 35.32 lakh voters in the district

Prayagraj SIR : 11.60 लाख मतदाताओं का नहीं मिला रिकाॅर्ड, जिले में 35.32 लाख ही वोटर

Sat, 27 Dec 2025 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 04:51 PM IST
सार

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जिले की मतदाता सूची से 11,60,164 मतदाताओं का बाहर होना तकरीबन तय हो गया है।

विज्ञापन
Prayagraj SIR: Records of 11.60 lakh voters not found, only 35.32 lakh voters in the district
मतदाता सूची - फोटो : एएनआई

विस्तार

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जिले की मतदाता सूची से 11,60,164 मतदाताओं का बाहर होना तकरीबन तय हो गया है। तमाम प्रयास के बाद निर्वाचन कार्यालय को इतनी बड़ी संख्या में वोटरों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय की जारी सूची के आलेख्य प्रकाशन में केवल 35,32,696 मतदाता ही दर्ज हैं। इसके पहले जिले में 12 दिसंबर को डिजिटाइजेशन पूरा होने के दिन अनुपस्थित, स्थानांतरित, या मृत (एएसडी) मतदाताओं की श्रेणी में 11,90,440 मतदाता थे। गहन समीक्षा के बाद आखिरी दिन यह संख्या घटकर 11,60,164 रह गई। बीते 14 दिनों में 30,276 गुमशुदा वोटरों की तलाश पूरी हुई, लेकिन बड़ी संख्या में मतदाता अब भी रिकॉर्ड से बाहर हैं।

विज्ञापन


अंतिम दिन का विशेष अभियान रहा निष्प्रभावी

अंतिम दिन एएसडी श्रेणी के वोटरों को खोजने के लिए डीएम के निर्देश पर सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने बूथों पर पहुंचे भी लेकिन 4713 बूथों पर केवल 873 मतदाता ही आए। इनके नाम सुधार कर प्रपत्र लिए गए। अधिकांश बूथों पर बीएलओ दिनभर खाली ही बैठे रहे।

विज्ञापन

3.13 लाख ऐसे वोटर जिनका वर्ष 2003 का नहीं मिला रिकाॅर्ड

प्रयागराज में 3,13,833 ऐसे वोटर हैं, जिनका वर्ष 2003 का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। यह ऐसे मतदाता हैं जो 22 वर्षों के दौरान जिले में आए और मतदाता बने, हालांकि इनके परिवार का भी पुराना रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। अब इन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। इन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो युक्त बैंक पासबुक, हाईस्कूल मार्कशीट या केंद्रीय/राज्य कर्मचारियों का पहचान पत्र जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

2003 की सूची की तुलना में 22 वर्ष में बढ़े 1.94 लाख मतदाता

वर्ष 2003 की सूची से तुलना की जाए, तो जिले में 22 वर्षों में महज 1.94 लाख मतदाता ही बढ़े हैं। वर्ष 2003 में जिले की 11 विधानसभा में वोटरों की संख्या 33,38,693 थी जो वर्ष 2025 की सूची में 46,92,860 हो गई। वहीं समीक्षा में 11.60 लाख मतदाता बाहर हो गए।

आंकड़ों पर एक नजर :

वर्ष 2003 के मतदाता की संख्या : 33,38,693
वर्ष 2025 की सूची में मतदाता की संख्या : 46,92,860
समीक्षा के बाद बाहर हुए वोटर : 11,60,164
वर्तमान सूची के वोटर : 35,32,696
22 वर्ष में हुई कुल वृद्धि : 1,94,003
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed