फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj shocked by five murders: Leader of opposition Akhilesh Yadav tweets to corner Yogi government

पांच हत्याओं से दहला प्रयागराज : नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार को घेरा

Sat, 23 Apr 2022 12:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 12:07 PM IST
सार

ट्वीट किया है कि भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में। आज का अपराधनामा। प्रयागराज में फिर सामूहिक हत्या, एक परिवार के पांच का गला रेता। चार की मौत। शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग। 

विज्ञापन
Prayagraj shocked by five murders: Leader of opposition Akhilesh Yadav tweets to corner Yogi government
Prayagraj News : प्रयागराज में पांच लोगों की हत्या पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में थरवई थाना क्षेत्र के खैवजपुर गांव में पांच लोगों की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर, सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड पर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में। आज का अपराधनामा। प्रयागराज में फिर सामूहिक हत्या, एक परिवार के पांच का गला रेता। चार की मौत। शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग। 

विज्ञापन



सपा नेता मौके पर पहुंचे
यादव परिवार के पांच लोगों की हत्या से जिले में भूचाल सा आ गया है। सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव, एमएलसी मान सिंह के अलावा ब़ड़ी संख्या में सपा नेता मौके पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा डीएम, एसएसपी सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। पिछले शनिवार को भी मां और उसकी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या की गई थी, जबकि पिता का शव फंदे से लटकता मिला था। इस शनिवार को भी पांच हत्याओं ने सबको दहला दिया। एक सप्ताह के भीतर 14 हत्याओं से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन

गला रेतकर की गई है हत्या
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से परिवार के चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। 

हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।

जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed