फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Shivering increased due to icy winds, cold will haunt for a few more days

प्रयागराज : बर्फीली हवाओं से बढ़ी कंपकपी, कुछ दिन और सताएगी ठंड

Wed, 29 Dec 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 10:17 PM IST
सार

सुबह आठ बजे तक कोहरा घना रहा। कोहरा छंटा तो धुंध और बादल परेशानी का कारण बने। दिन भर बादलों और धुंध की ओट में सूरज के दुबक ने से धूप नहीं दिखी। दोपहर बाद रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी।

विज्ञापन
Prayagraj: Shivering increased due to icy winds, cold will haunt for a few more days
Prayagraj News : शीतलहरी का प्रकोप शुरू। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी से बर्फीली हवाएं परेशानी का कारण बनी हैं। बुधवार की दोपहर तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी के बाद से चली बर्फीली हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी। तापमान में उतारचढ़ाव बना रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शीतोष्ण चक्रवात के प्रभाव से हवाओं की बदली दिशा से मौसम और सर्द होगी। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा घना रहेगा। धूप खिली तो ठंड कड़क होगी।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक कोहरा घना रहा। कोहरा छंटा तो धुंध और बादल परेशानी का कारण बने। दिन भर बादलों और धुंध की ओट में सूरज के दुबक ने से धूप नहीं दिखी। दोपहर बाद रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी। शाम को बढ़ी गलन परेशानी का कारण बनी रही। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव खोजते रहे।

विज्ञापन

मौसम साफ होने पर बढ़ेगी ठंड
बुधवार को ठंड पर तापमान की उठापटक बेअसर रही। अधिकतम तापमान मामूली कमी के साथ गिरते क्रम में 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सौ फीसदी आर्द्रता के बाद भी बढ़ते क्रम में 15 डिग्री पर टिका रहा। हवाओं की रफ्तार सामान्य से अधिक रही। 

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक घना कोहरा अभी कुछ दिन तक सुबह के वक्त परेशान करेगा। वहीं शीतोष्ण चक्रवात से उत्तर-पश्चिम होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम साफ हुआ तो न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। मौसम साफ होने के साथ ठंडे के तेवर कड़क होंगे। यह क्रम मकर संक्रांति तक बना रहेगा। इस बीच बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से इनकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed