फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj shilp mela 2019

एक साथ जीवंत हुईं महिला कथा गायन की चार शैलियां

Sun, 08 Dec 2019 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj shilp mela 2019
Prayagraj shilp mela 2019 - फोटो : CITY DESK
दस दिवसीय राष्ट्रीय शिल्प मेले में महिला कथा गायन, बांसुरी वादन एवं देशज लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां
विज्ञापन

प्रयागराज। सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय शिल्प मेले के तहत शनिवार को भरथरी, पांडवानी, चनैनी व आल्हा गायन की चार प्राचीन शैलियों पर आधारित गायन की प्रस्तुतियां एक साथ जीवंत हुईं। मुक्ताकाशी मंच पर रायबरेली की शीलू सिंह की ओर से जगनिक रचित आल्हा खण्ड के माड़ौगढ़ की लड़ाई, मीना साहू ने पांडवों की जीवनगाथा को बखूबी प्रस्तुत किया।
पांडवानी गायिका मीना साहू ने ‘सावन बिना बिजली ना चमकै-भादौ बिन बरखा ना बरसे’ के गायन से द्रौपदी चीरहरण का प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। छत्तीसग़ढ़ की रेखा निषाद ने ‘सात बैरी सतखण्डा ए-सोरा खण्डा के वो’ का गायन तथा लोरिक व चंदा की प्रेम कहानी पर आधारित चनैनी गायन खूब सराहा गया। बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया की शिष्या देवोप्रिया एवं सुचिस्मिता ने रागों, छंदों व भावों के गुंफन को बांस की बांसुरी से अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

वहीं सांस्कृतिक संध्या के पूर्व ‘पैगामें मोहब्बत’ के तहत आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में डॉ.नायाब बलियावी, डॉ. श्लेष गौतम, ताजवर सुल्ताना, प्रीता बाजपेयी, तरन्नुम नाज़, इरफान रिजवी, अमन जैदी ने रचनापाठ किया। अध्यक्षता कमरुल हसन सिद्दीकी और संचालन नज़ीब इलाहाबादी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्प मेले में आज
शिल्प मेले के तहत रविवार को गुरुनानक देव जी की 550वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में शबद गायन की भावपूर्ण प्रस्तुति की जाएगी जिसमें शहर के सभी गुरुद्वारों की सहभागिता होगी। इसी के साथ महिला कथा गायन की विविध शैलियों के साथ लोककला गायन एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed