फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj shardiya navratra celebration news

शक्तिपीठों में भक्त नहीं चढ़ा सके नारियल-चुनरी, सिर्फ दूर से दर्शन

Mon, 19 Oct 2020 01:27 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj shardiya navratra celebration news
नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। शारदीय नवरात्र में संगमनगरी के शक्ति पीठ गुलजार हो गए। शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी, मां ललिता देवी और मां अलोप शंकरी देवी की फूलों और रत्नजड़ित आभूषणों से भव्य शृंगार झांकियां सजाई गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत मास्क पहनकर मंदिरों में प्रवेश किया और दूर से मां के दर्शन कर धन्य हुए।
विज्ञापन


नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में कोविड-19 की वजह से नारियल -चुनरी आर्पित नहीं की जा सकी। देवी के दरबार में किसी तरह का भोग-प्रसाद चढ़ाने और वितरित करने सरे मना कर दिया गया। इस दौरान मां के दरबार में भक्तों ने दूरी बनकर प्रवेश किया। मंदिरों मेंबने गोले के बीच भक्त खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मां कल्याणी देवी के दरबार में नौ दिन तक विश्व शांति और कल्याण के लिए शतचंडी महायज्ञ आरंभ हो गया।
विज्ञापन


भोर में पांच बजे मंगला आरती से मां के कपाट खोले गए और इसी के साथ थर्मल स्केनिंग और सैनिटाइजेशन के साथ आम भक्तों का मां के दरबार मेंप्रवेश शुरू हो गया। वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में सुख-समृद्धि और विश्व मंगल की कामना से शतचंडी यज्ञ आरंभ हुआ। पुजारी श्याम जी पाठक ने बताया कि महायज्ञ में विश्व शांति की कामना से मंत्रों का जप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मीरापुर में शक्तिपीठ मां ललिता देवी की भी रंग-बिरंगे फूलों से झांकी सजाई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरि मोहन वर्मा व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में भक्तों ने दूरी बनाकर मां की नयनाभिराम झांकी का दर्शन किया। उधर, अलोपीबाग में मां अलोपशंकरी के भी दरबार में भव्य शृंगार झांकी सजाई गई। मां का फूलों, ध्वजा-पताकाओं से शृंगार किया गया। झूले पर मां को झुलाया गया और महाआरती की गई।

Prayagraj shardiya navratra celebration news

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed