फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Shahnawaz Hussain said - India is moving towards becoming a golden lion, and strict laws should be

Prayagraj : शाहनवाज हुसैन बोले- सोने का शेर बनने की ओर बढ़ रहा भारत, गौ हत्या पर बने सख्त कानून

Tue, 27 Jan 2026 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 27 Jan 2026 08:54 PM IST
सार

प्रयागराज माघ मेले में गौ रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन समेत कई नेताओं ने शिरकत किया और गौरव अच्छा पर कानून बनाने की मांग की।

विज्ञापन
Prayagraj: Shahnawaz Hussain said - India is moving towards becoming a golden lion, and strict laws should be
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेले में आयोजित गौ रक्षा सम्मेलन का उद्घाटन अभिषेक ब्रह्मचारी, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती,भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद नीरज शेखर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह और अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन

 

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गाय हमारी  है उनके संरक्षण के लिए प्राण भी चल जाए तो कम है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की कांग्रेस और इंदिरा गांधी ने गौ रक्षकों का दामन किया जिसके लिए प्रकृति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अभी सबसे अधिक गौ संरक्षण के लिए कार्य पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में करना होगा।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की बंगाल, केरल और तमिल नाडु चलने के लिए सबको तैयार होना होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण हेतु बहुत काम किया है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हमे मोदी जी पर विश्वास है हम उनसे मिलकर गौ रक्षा के क्षेत्र में कानून बनाने के लिए आग्रह करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सोने का शेर बनने की ओर बढ़ चुका है। हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माघ मेला में अद्भुत व्यवस्था किया है। हुसैन ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी मैं आपको पूरे देश के अन्य धार्मिक संगठनों से गौ रक्षा क़ानून के पक्ष में समर्थन पत्र दिला और फिर हमलोग प्रधानमंत्री जी से आग्रह करेंगे। हुसैन ने कहा की मेरे जीवन का एक लक्ष्य है देश में गौ रक्षा कानून बने।

 

सांसद नीरज शेखर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। शेखर ने कहा की गौ रक्षा देश के हर नागरिक की जिम्मेवारी है। शेखर ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह द्वारा किए का रहे सेवा कार्यों से अभिभूत हूं।

 

अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की जब मां का दूध बच्चे को नहीं मिलता है तो गाय का दूध ही सहारा होता है चाहे वह किसी भी धर्म का हो। सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के उपरांत देश में गौ माता सुरक्षित है, लेकिन सबसे बड़ा खतरा बंगाल में है जहजहां अब संघर्ष होगा।

 

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के नाम का प्रस्ताव गौ रक्षा आंदोलन समिति के संयोजक के रूप में दिया जिसका समर्थन आदर्श पासवान ने किया। इस अवसर पर मुकेश पांडेय, सुरेश शुक्ला, आदर्श पासवान, शिवपाल यादव, पप्पू यादव, अनिकेत झा, सोनू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed