फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Seven times the normal rainfall in two days; daily life disrupted and crops destroyed

प्रयागराज : दो दिन में सामान्य से सात गुना अधिक बारिश, जनजीवन प्रभावित, फसलें बर्बाद, रविवार को मौसम हुआ साफ

Sun, 27 Sep 2026 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Sep 2026 07:08 PM IST
सार

पश्चिमी बंगाल के तटीय क्षेत्र से उठे चक्रवात का काफी असर जिले में खूब देखने को मिला है। मात्र दो दिनों के भीतर जिले में सामान्य से सात गुना अधिक बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Prayagraj Seven times the normal rainfall in two days; daily life disrupted and crops destroyed
लगातार कई दिनों से बारिश के चलते प्रतापगढ़ में बर्बाद हुई फसलें। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पश्चिमी बंगाल के तटीय क्षेत्र से उठे चक्रवात का काफी असर जिले में खूब देखने को मिला है। मात्र दो दिनों के भीतर जिले में सामान्य से सात गुना अधिक बारिश दर्ज की गई। जिसकी वजह से आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। धान की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रयागराज में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक 14.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जो कि सामान्य 2.2 मिमी से सात गुना अधिक है। इसके अलावा इन दो दिनों में करीब 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। रविवार को मौसम साफ हुआ और धूप भी खिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मौसम में आए अचानक के बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां दिन और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला। वहीं, शनिवार को यह अंतर 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसकी वजह से तेज रफ्तार से चल रही हवाएं सर्द हो गई। ऐसे में लोगों को अपने यहां के कूलर व एसी बंद करने पड़ गए।
विज्ञापन


इस बीच मौसम विभाग ने रविवार से मौसम के सामान्य होने की संभावना जताई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की अपेक्षा चक्रवात का प्रभाव घटेगा। जिसके चलते हवाओं की रफ्तार भी मंद होगी और बारिश की बौछारें भी कम होंगी। इसके अलावा सोमवार से मौसम सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को हुआ नुकसान

तेज हवाओं के साथ बारिश की वजह से धान की बालियां टूट कर गिर गई। कोरांव, मेजा, सोरांव, बारा, फूलपुर में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि मिट्टी दलदल होने व तेज हवाओं की वजह से बाली टूटने की संभावना रहती है।

30 सितंबर को विदा हो जाएगा मानसून

इस साल 15 दिन की देरी से शुरू हुए मानसून की विदाई अपने निर्धारित समय यानि 30 सितंबर को होने जा रही है। अगर देखा जाए तो वर्ष जनपद में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के आधार पर एक जुलाई से 24 सितंबर तक कुल 939.5 मिली मीटर बारिश हुई है। जो कि सामान्य 709 मिलीमीटर से 32 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed