फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj set a world record by distributing plants

पौधे बांट प्रयागराज ने बनाया विश्व रिकार्ड

Sat, 10 Aug 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj set a world record by distributing plants
प्रयागराज के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित वृक्षारोंपण महाकुंभ के दौरान एक दिन में सर्वाध - फोटो : CITY DESK
परेड मैदान पर शुक्रवार को प्रयागराज के खाते में एक और विश्व कीर्तिमान जुड़ गया। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 76823 पौधे वितरित किए गए। इसी के साथ योगी ने पूरे सूबे में एक दिन में 24 करोड़ पौधे रोपे जाने की भी घोषणा की। सीएम ने इस दौरान युवाओं का आह्वान किया कि पौधरोपण को जन आंदोलन में बदल दें। बड़ी संख्या में जुटे स्कूली बच्चों के बीच मुख्यमंत्री ने सभी को पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प भी दिलाया। पौध वितरण कार्यक्रम के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि ने वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र सीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पौधा वितरण का कार्यक्रम सुबह सवा आठ बजे ही शुरू हो गया था। इसमें स्कूली बच्चों की बड़ी भागीदारी रही। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। पौधरोपण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही परेड ग्राउंड बच्चाें और शहरियों से भर गया। लोगों के बीच अपनी पसंद के पौधे पाने की होड़ लगी रही। किसी ने एक तो किसी ने पांच-पांच पौधे लिए। शाम करीब 4 बजे सीएम योगी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पौधरोपण अभियान में लगी टीम को बधाई दी। सीएम ने कहा कि कुंभ के दौरान पूरे विश्व से 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे। तब प्रदेश सरकार ने हर श्रद्धालु के नाम एक पौधा लगाने का लक्ष्य रखा था। आज वह लक्ष्य पूरा हुआ। मुख्यमंत्री ने मंच से बताया कि शाम पांच बजे तक 22 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं। कुछ ही देर में 24 करोड़ का लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने मंच से इन पौधों के बड़े होने तक सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि इसे जन आंदोलन बनाने की दिशा में आगे ले जाएं। इसी के साथ परिजनों, प्रियजनों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर वाटिका के निर्माण की अपील की। सीएम ने अपने संबोधन में प्रयागराज की महिमा का खूब बखान किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संगम और बड़े हनुमानजी के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में पांच करोड़ पौधे रोपे गए
24 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुबह नौ से 10 बजे के बीच पूरे प्रदेश में पांच करोड़ पौधे रोपे गए। यह भी एक रिकार्ड है। इसके अलावा कासगंज में एक लाख एक हजार पौधे रोपे गए और यह भी एक रिकार्ड रहा। कासगंज में अभियान की अगुवाई राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। इस तरह से शुक्रवार को प्रदेश में चार विश्व कीर्तिमान बने।

कुंभ के दौरान बने तीन कीर्तिमान
0 500 शटल बसों का सहसों से नवाबगंज के बीच हुआ था संचालन
0 6000 से अधिक कलाकारों ने परेड में एक साथ की थी चित्रकारी
0 10 हजार से अधिक कर्मचारियों ने परेड में चलाया था सफाई अभियान

Prayagraj set a world record by distributing plants

Prayagraj set a world record by distributing plants- फोटो : CITY DESK

Prayagraj set a world record by distributing plants

Prayagraj set a world record by distributing plants- फोटो : CITY DESK

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित वृक्षारोंपण महाकुंभ में पौधे लेने के बाद जुटीं

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित वृक्षारोंपण महाकुंभ में पौधे लेने के बाद जुटीं- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed