फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Search for office could not be completed for Priyanka Gandhi

Prayagraj : प्रियंका गांधी के लिए पूरी नहीं हो सकी कार्यालय की तलाश

Wed, 10 Nov 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Search for office could not be completed for Priyanka Gandhi
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यालय के लिए भवन की तलाश चार महीने में भी पूरी नहीं हो सकी है। जबकि, चुनाव नजदीक आता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक विधान सभा चुनाव के मद्देनजर महासचिव प्रियंका गांधी के लिए कार्यालय खोलने का निर्णय चार महीने पहले ही

विज्ञापन

लिया गया था।

महासचिव ने इसके लिए यहां के कई नेताओं को कार्यालय के लिए भवन की तलाश करने का निर्देश दिया था। कार्यालय के लिए मकान काफी बढ़ा होना चाहिए। जहां सुरक्षा में लगे जवानों के रहने का भी इंतजाम हो सके। प्रियंका गांधी के स्वराज भवन में रुकने की बात भी कही जा रही है। जबकि, राजनीतिक मूवमेंट का सारा काम उनके कार्यालय से संचालित होना है। वहां प्रियंका के कार्यालय से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों की टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी की ओर से 20 हजार रुपये मासिक किराया देने की बात कही जा रही है।लेकिन, अभी तक उनके कार्यालय के लिए मकान नहीं ढूंढा जा सका है। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि दरअसल मकान तो कई देखे गए लेकिन कोई किराए पर मकान देने को तैयार नहीं है। उन्हें जैसे ही कार्यालय खोलने की बात बताई जा रही है, वैसे ही जवाब नहीं आ रहा है। इस वजह से मामला लटकता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed